फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shah Rukh Khan Net Worth: कमाई में भी बादशाह हैं शाहरुख खान, जानें कितने करोड़ के हैं मालिक

Tue, 02 Nov 2021 10:58 AM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Tue, 02 Nov 2021 10:58 AM IST
विज्ञापन
Shahrukh Khan Net Worth: Shahrukh Khan is also the king in earning, know the Income, Houses and Cars details
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

दिल्ली का एक आम सा दिखने वाला लड़का बॉलीवुड का बादशाह बन जाता है। ये कहानी फिल्मी नहीं है, असली है और वो लड़का और कोई नहीं बल्कि शाहरुख खान हैं। बॉलीवुड पर राज करने वाले शाहरुख खान सिर्फ लोगों के दिलों पर ही राज नहीं करते बल्कि सुर्खियों में भी छाए रहते हैं। किंग खान के फैन्स उनके घर से लेकर उनकी घड़ी तक सब कुछ जानना चाहते हैं। चांदनी चौक की गलियों से लेकर मुंबई के मन्नत तक का सफर शाहरुख के लिए आसान नहीं था। लेकिन आज वह बॉलीवुड में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एक्टर्स की लिस्ट में शामिल हैं। सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड के एक्टर टॉम क्रूज, टॉम हैंक्स और एडम सैंडलर जैसे तमाम एक्टर्स को भी कमाई के मामले में उन्होंने पछाड़ दिया है। इसके साथ ही वह आईपीएल की टीम कोलकारा नाइट राइडर्स के मालिक भी हैं। जानिए शाहरुख के 56 वें जन्मदिन के मौके पर शाहरुख की कमाई का पूरा ब्योरा।

Shahrukh Khan Net Worth: Shahrukh Khan is also the king in earning, know the Income, Houses and Cars details
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

5100 करोड़ के हैं मालिक
शाहरुख खान के पूरे करियर की  नेट वर्थ  5100 करोड़ रुपए है। एक रिपोर्ट के अनुसार शाहरुख हर महीने कम से कम 12 करोड़ रुपए की कमाई करते हैं। जबकि साल भर की कमाई 240 करोड़ रुपए से ज्यादा है।

Shahrukh Khan Net Worth: Shahrukh Khan is also the king in earning, know the Income, Houses and Cars details
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म और एड से कमाई
रिपोर्ट्स के मुताबिक शाहरुख हर फिल्म के लिए 40-50 करोड़ रुपए की कमाई करते हैं जबकि विज्ञापन की शूटिंग के लिए वह 22 करोड़ की फीस लेते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shahrukh Khan Net Worth: Shahrukh Khan is also the king in earning, know the Income, Houses and Cars details
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख का घर
शाहरुख का घर 'मन्नत' दुनियाभर में अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। यहां तक की शाहरुख के फैंस उनके घर के बाहर आकर फोटो लेना नहीं भूलते। शाहरुख के इस घर की कीमत 200 करोड़ के आस पास है। जबकि शाहरुख का एक घर दिल्ली में भी है। इसके अलावा शाहरुख ने दुबई में भई एक विला खरीदा है। इस विला में 6 बेडरूम है।

विज्ञापन
Shahrukh Khan Net Worth: Shahrukh Khan is also the king in earning, know the Income, Houses and Cars details
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख की गाडियां
शाहरुख खान को घड़ियों के बाद अगर किसी का शौक है तो वह है गाडियां हैं। शाहरुख के पास बुगाटी वेरॉन,  बीएमडब्लू 6 सीरीज, मित्सुबिशी पजेरो, बीएमडब्लू 7 सीरीज कार, ऑडी ए 6, लैंड क्रूजर, रॉल्स रॉयस ड्रॉप हेट कूप जैसी लग्जरी गाड़ियां हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed