Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Bollywood
›
Birthday: Shahrukh Khan saw the dream of his house for the first time during the shooting the actors home is no less than a vow
{"_id":"6180ae8418100a385a43e409","slug":"birthday-shahrukh-khan-saw-the-dream-of-his-house-for-the-first-time-during-the-shooting-the-actors-home-is-no-less-than-a-vow","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जन्मदिन: शूटिंग के दौरान शाहरुख खान ने पहली बार देखा था अपने घर का सपना, किसी मन्नत से कम नहीं है अभिनेता का आशियाना","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जन्मदिन: शूटिंग के दौरान शाहरुख खान ने पहली बार देखा था अपने घर का सपना, किसी मन्नत से कम नहीं है अभिनेता का आशियाना
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Tue, 02 Nov 2021 08:57 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
शाहरुख खान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के बादशाह अभिनेता शाहरुख खान आज अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं। शाहरुख खान इंडस्ट्री के उन एक्ट्रर्स में शुमार हैं, जिन्होनें अपनी मेहनत और लगन के दम पर एक अलग ही मुकाम हासिल किया है। शाहरुख की फैन फॉलोइंग और उनके फैंस का उनके लिए प्यार आज भी पहले की तरह की बरकरार है। उनके फैंस के लिए आज का दिन किसी त्यौहार से कम नहीं है। शाहरुख के फैंस जन्मदिन पर उनके घर के बाहर भारी संख्या में जमा होते हैं। अपने चहेते कलाकार की एक झलक पाने के लिए वह घंटों इंतजार करते हैं। ऐसे में शाहरुख भी अपने फैंस की इच्छा को पूरा करते हुए अपने घर मन्नत की छत से फैंस का अभिवादन करते हैं।
शाहरुख खान के अलावा उनका घर मन्नत भी लोगों के बीच काफी मशहूर है। हालांकि, उनके इस घर तक पहुंचने का किस्सा भी बेहद रोमांचक है। शाहरुख ने साल 1997 में अपनी फिल्म यस बॉस की शूटिंग के दौरान पहली बार मन्नत को देखा था। इस दौरान मन्नत को देखते ही शाहरुख ने इसे अपना बनाने का सपना देख लिया था। लेकिन, उस समय मन्नत एक गुजराती बिजनेसमैन नरीमन दुबास का था।
2 of 5
शाहरुख खान
- फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख का घर बनने से पहले मन्नत का नाम विला विएना था। लेकिन, अपनी मेहनत और लगन के दम पर शाहरुख ने आखिरकार इस घर को अपने नाम कर ही लिया। साल 2001 में शाहरुख विला विएना के मालिक से मिले। इस मुलाकात के बाद शाहरुख ने बाई किशोरशेद भानु संजना ट्रस्ट से इस बंगले को खरीदा। अभिनेता ने पहले इसे जन्नत नाम देने की सोची, लेकिन फिर बाद में इसे मन्नत का नाम दिया गया।
3 of 5
शाहरुख खान का घर मन्नत
- फोटो : Architectural digest
शाहरुख खान ने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ये बंगला 13.32 करोड़ रुपए में खरीदा था। शाहरुख के इस बंगले का ढांचा 20वीं सदी के ग्रेड-3 हेरिटेज का है, जो हर ओर से खुलता है। वहीं, आज अगर मन्नत की कीमत की बात करें तो यह 200 करोड़ के आसपास होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शाहरुख खान का घर मन्नत
- फोटो : Architectural digest
शाहरुख खान का मन्नत 6 मंजिल का बना हुआ है। उनका सी-फेसिंग बंगला मन्नत मुंबई के बांद्रा वेस्ट के बैंडस्टैंड में स्थित है।मन्नत की इंटीरियर डिजाइनिंग शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान ने की है। गौरी ने इस घर को 1920 सदी के हिसाब से डिजाइन किया है।
विज्ञापन
5 of 5
शाहरुख खान
- फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख ने दिल्ली से मुंबई आकर टीवी पर 'सर्कस' और 'फौजी' जैसे धारावाहिकों में काम किया। जिसके बाद अपनी अदाकारी के दम पर उन्होंने मनोरंजन जगत में एक अलग ही मुकाम हासिल किया। वहीं, एक बार शाहरुख से 'मन्नत' बेचने के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में शाहरुख ने कहा था कि मन्नत लोगों के आगे सिर झुकाने से मिलती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।