फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किंग खान का जन्मदिन: शाहरुख खान के खास दिन पर रोशनी से जगमगाया 'मन्नत', सोशल मीडिया पर सामने आईं तस्वीरें

Tue, 02 Nov 2021 07:46 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Tue, 02 Nov 2021 07:46 AM IST
विज्ञापन
King Khan's birthday: Mannat lit up with lights on Shahrukh Khans special day pictures surfaced on social media
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के बादशाह कहे जाने वाले सुपरस्टार शाहरुख खान का नाम इंडस्ट्री के उन कलाकारों में शामिल हैं जिन्होंने देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी अपनी एक अलग पहचान बनाई है। किंग खान के नाम से मशहूर शाहरुख खान की जबरदस्त फैन फॉलोइंग यह बताने के लिए काफी है कि लोगों को उनकी अदाकारी कितनी पसंद है। अभिनेता हर साल 2 नवंबर को अपना जन्मदिन मनाते हैं। इस साल वह अपना 56वां जन्मदिन मनाएंगे। शाहरुख के फैंस के लिए यह दिन किसी त्यौहार से कम नहीं है। ऐसे में शाहरुख भी अपने फैंस के इस प्यार के बदले हर साल जन्मदिन के मौके पर अपने घर मन्नत की छत से हाथ हिलाकर उनका अभिवादन करते हैं।



वहीं, इस साल एक्टर के जन्मदिन से पहले यानी सोमवार की रात उनके घर मन्नत को रोशनी से सजाया गया है। शाहरुख मंगलवार 2 नवंबर को अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं। एक पेपराजी अकाउंट से शेयर किए गए उनके घर के एक वीडियो में शाहरुख खान का आवास रोशनी से सजा नजर आ रहा हैं। घर की हर मंजिल पर लगी टिमटिमाती टाइट से घर जगमगा रहा है।

King Khan's birthday: Mannat lit up with lights on Shahrukh Khans special day pictures surfaced on social media
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख के घर का यह वीडियो देख उनके प्रशंसक इस पर अपनी- अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक प्रशंसक ने लिखा, "इसकी क्या जरूरत है एक फुंक मार ले सारी दुनिया जगमग करेगी।" वहीं, एक यूजर ने कमेंट किया, 'मन्नत या जन्नत'। यूजर ने लिखा, "मन्नत तो जन्नत बन गया।" एक यूजर ने यह भी कहा, ''सुंदर हैप्पी बर्थडे और दीवाली।''

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

King Khan's birthday: Mannat lit up with lights on Shahrukh Khans special day pictures surfaced on social media
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

इस साल शाहरुख का जन्मदिन दिवाली (4 नवंबर ) से पहले आया है। वहीं अभिनेता के बड़े बेटे, आर्यन खान का जन्मदिन 13 नवंबर को आएगा। बीते दिनों शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद चर्चा में थे। मुंबई क्रूज ड्रग्स जब्ती मामले में आर्यन को पिछले हफ्ते ही आर्थर रोड जेल में करीब एक महीने बिताने के बाद जमानत मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
King Khan's birthday: Mannat lit up with lights on Shahrukh Khans special day pictures surfaced on social media
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

अपने बेटे को जेल से निकालने के लिए अभिनेता ने एड़ी चोटी का जोर लगा दिया था। 23 वर्षीय आर्यन की जमानत की खबर सामने आने के बाद शाहरुख की मुस्कुराते हुए एडवोकेट सतीश मानेशिंदे और आर्यन की कानूनी टीम की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आईं थी। तस्वीरों में उनकी मैनेजर पूजा ददलानी भी नजर आ रही हैं।

विज्ञापन
King Khan's birthday: Mannat lit up with lights on Shahrukh Khans special day pictures surfaced on social media
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

इधर, आर्यन के जेल में रहने के दौरान, ऋतिक रोशन, राहुल ढोलकिया, संजय गुप्ता, हंसल मेहता, रवीना टंडन, जॉनी लीवर, कनिका ढिल्लों, रीमा कागती, फराह खान, सुज़ैन खान, अली फज़ल और अन्य सहित कई हस्तियों ने शाहरुख और उनकी पत्नी का समर्थन किया था। आर्यन शाहरुख और गौरी के सबसे बड़े बेटे हैं। यह कपल सुहाना खान और अबराम के माता-पिता भी हैं।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed