{"_id":"5abf6a634f1c1bcf618b4b57","slug":"bhojpuri-heroine-amrapali-dubey-become-youtube-queen-by-this-dance","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूट्यूब पर इस हीरोइन ने मचाया धमाल, आइटम सॉन्ग पर जोरदार डांस से हुईं वायरल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
यूट्यूब पर इस हीरोइन ने मचाया धमाल, आइटम सॉन्ग पर जोरदार डांस से हुईं वायरल
Sat, 31 Mar 2018 05:02 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 31 Mar 2018 05:02 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
इन दिनों बॉलीवुड और दक्षिण भारतीय फिल्मों के साथ साथ भोजपुरी सिनेमा ने भी यूट्यूब पर अपना जलवा दिखाना शुरू कर दिया है। भोजपुरी फिल्मों की हीरोइन और यूट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे ने एक नया धमाल कर दिया है। खेसारी लाल यादव की नई फिल्म 'दुल्हिन गंगा पार के' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इसमें आम्रपाली दुबे का स्पेशल डांस है जिसने फिलहाल सोशल मीडिया पर धूम मचा रखी है। इस फिल्म के ट्रेलर को मुंबई में लॉन्च किया गया है। खास बात यह कि खेसारीलाल यादव की बेटी कृति इस फिल्म से भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री में डेब्यू कर रही हैं।
2 of 4
आपको बता दें कि इस फिल्म में एक बार फिर से खेसारीलाल यादव और काजल राघवानी एक साथ पर्दे पर एक साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म 'दुल्हिन गंगा पार के' के निर्माता और लेखक डॉ अरविंद आनंद ने बताया यह फिल्म अब तक की सबसे बड़ी सामाजिक और पारिवारिक फिल्म होगी जिसकी एक झलक फिल्म के ट्रेलर में भी देखी जा सकती है। हालांकि फिल्म की रिलीज डेट अभी तक तय नहीं हुई है। फिल्म का ट्रेलर यूट्यूब पर ट्रेंडिंग में है।
3 of 4
उन्होंने बताया, इस फिल्म में सुपर स्टार खेसारीलाल के साथ उनकी आठ साल की बेटी कृति यादव भी नजर आएंगी। कृति ने सेट पर सभी लोगों को अपने अभिनय से इंप्रेस भी किया। फिल्म के निर्देशक असलम शेख ने बताया कि यह फिल्म दूसरी फिल्मों से अलग होगी। उन्हें यकीन है कि ये बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ देगी। इसमें भोजपुरी संस्कार देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
उन्होंने बताया कि फिल्म की शूटिंग गुजरात और मुंबई में की गई है। उन्होंने कहा कि फिल्म यूट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे का स्पेशल नंबर भी लोगों को आकर्षित करेगा जिसकी एक झलक ट्रेलर में दिखी है। आपको बता दें कि फिल्म 'दुल्हिन गंगा पार के' में खेसारी लाल यादव, काजल राघवानी और नवोदित बाल कलाकार कृति यादव के अलावा त्रिशा खान, अवधेश मिश्रा, केके गोस्वामी, बृजेश त्रिपाठी, दीपक सिन्हा, मनोज टाइगर और देव सिंह जैसे कलाकार मौजूद हैं। देखें ट्रेलर-
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।