{"_id":"6207529ed892c153d64240a9","slug":"bhojpuri-queen-monalisa-shares-beautiful-pictures-in-floral-dress-see-pics","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"BhojPuri: फ्लोरल प्रिंट ड्रेस में मोनालिसा ने बिखेरा हुस्न का जलवा, न्यूड मेकअप लुक में लगीं बेहद खूबसूरत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
BhojPuri: फ्लोरल प्रिंट ड्रेस में मोनालिसा ने बिखेरा हुस्न का जलवा, न्यूड मेकअप लुक में लगीं बेहद खूबसूरत
भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा को किसी परिचय की जरूरत नहीं है। उन्होंने अपनी मेहनत के दम भोजपुरी इंडस्ट्री में अपना नाम कमाया है। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में तो मोनालिसा को जाना ही जाता है, लेकिन इसके साथ ही इंस्टाग्राम पर भी उनकी लंबी फैन फॉलोइंग है। एक्ट्रेस मोनालिसा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अपने इंस्टा से कई तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं, लेकिन इस बार तो उन्होंने अपनी तस्वीरों का पूरा वंच ही शेयर कर दिया है।
2 of 5
मोनालिसा
- फोटो : insta
मोनालिसा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम से जो पिक्स पोस्ट की हैं, उनमें वह किसी 60 के दशक की अभिनेत्री की तरह लग रही हैं। इन तस्वीरों में मोनालिसा ने रंग-बिरंगे फ्लोरल प्रिंट वाली ड्रेस पहनी हुई है और बालों में हेयर बैंड लगाया हुआ है। उन्होंने लाइट मेकअप के साथ अपने लुक को काफी सिंपल रखा है, फिर भी वह काफी खूबसूरत दिख रही हैं।
3 of 5
मोनालिसा
- फोटो : insta
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए मोनालिसा ने कैप्शन में लिखा, 'मूड'! फैंस को भी उनकी ये तस्वीरें काफी पसंद आ रही हैं और ज्यादातर फैंस दिल वाली इमोजी से अपनी प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मोनालिसा
- फोटो : insta
हर एक तस्वीर में मोनालिसा अपने हुस्न के जलवे बिखेरती नजर आ रही हैं। कुछ तस्वीरों में मोनालिसा क्यूट से फैंस का दिल लूट रही हैं, तो वहीं कुछ तस्वीरों में चेहरे की मुस्कुराहट उन्हें और भी खूबसूरत बना रही है। अगर बात करें वर्क फ्रंट की तो काफी समय से मोनालिसा फिल्मी पर्दे पर दिखाई नहीं दे रही हैं हालांकि वह सोशल मीडिया के जरिए लगातार चर्चा में बनी हुई हैं।
विज्ञापन
5 of 5
मोनालिसा
- फोटो : insta
हाल ही में बसंत पंचमी के मौके पर मोनालिसा ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी थी कि अपने नए प्रोजेक्ट की शूटिंग शुरू की है। मोनालिसा ने इसी फ्लोरल प्रिंट ड्रेस में मेकअप रूम की वीडियो भी अपनी इंस्टा स्टोरी से शेयर की है, जिसे देखकर लग रहा है कि ये तस्वीरें उसी प्रोजेक्ट के बिहाइंड द सीन का हिस्सा हो सकती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।