फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhojpuri: बीमार होने के बाद भी शूटिंग करने पहुंचीं रानी चटर्जी, बोलीं- ठीक नहीं हूं लेकिन...

Tue, 16 Aug 2022 04:26 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Tue, 16 Aug 2022 04:26 PM IST
विज्ञापन
Bhojpuri Queen Rani Chatterjee came to shoot even after being ill, said I am not well but work has to be done
रानी चटर्जी - फोटो : Instagram

भोजपुरी क्वीन रानी चटर्जी अक्सर ही लाइमलाइट में बनी रहती हैं। अपनी बेहतरीन अदाकारी से लोगों को दीवाना बनाने वाली रानी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। रानी चटर्जी आए दिन अपनी तस्वीरें और वीडियो भी फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। हाल ही में रानी चटर्जी ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर अपनी तबीयत को लेकर जानकारी दी है और बताया है कि वह स्वस्थ नहीं हैं। 

Bhojpuri Queen Rani Chatterjee came to shoot even after being ill, said I am not well but work has to be done
रानी चटर्जी - फोटो : social media

रानी चटर्जी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी लगाई है, जिसमें वह कार से सेट पर पहुंचती हैं और फिर वैनिटी वैन में जाकर बैठ जाती हैं। इस छोटी सी वीडियो क्लिप में रानी कहती हुई नजर आ रही हैं कि मेरे शक्ल की बैंड बजी हुई है, ठीक नहीं हूं। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन भी दिया है, 'नॉट वेल लेकिन काम तो करना पड़ेगा।' रानी के चेहरे से साफ लग रहा है कि वह ठीक महसूस नहीं कर रही हैं।

Bhojpuri Queen Rani Chatterjee came to shoot even after being ill, said I am not well but work has to be done
रानी चटर्जी - फोटो : insta

हालांकि कुछ देर बाद ही रानी चटर्जी ने एक और स्टोरी शेयर की, जिसमें वह मेकअप कराने के बाद पहले से बेहतर और खुश नजर आ रही हैं। वहीं रानी फैंस से अपने शॉर्ट हेयर लुक के बारे में भी पूछती हैं कि क्या वह अच्छी लग रही हैं या नहीं। इस दौरान रानी ब्लैक पोल्का डॉट टॉप में नजर आ रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhojpuri Queen Rani Chatterjee came to shoot even after being ill, said I am not well but work has to be done
रानी चटर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

रानी चटर्जी की बात करें तो वह इन दिनों अपनी फिल्म 'गंगा गीता' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में वह प्रेम सिंह के साथ दिखाई देने वाली हैं। वहीं, खास बात यह है कि रानी इस फिल्म में डबल रोल में नजर आएंगी। दिलीप गुलाटी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म की शूटिंग यूपी के प्रतापगढ़ में शुरू हो चुकी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed