भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार कहे जाने वाले सिंगर और एक्टर पवन सिंह की बेहिसाब फैन फॉलोइंग है। उनकी फिल्मों और गानों का उनके प्रशंसक बेसब्री से इंतजार करते हैं। अपनी आवाज और दमदार अभिनय के चलते लोगों के दिलों पर राज करने वाले पवन सिंह के गानों पर लोग अपने आप को थिरकने से रोक नहीं पाते हैं। उनके गाने रिलीज के साथ ही टेंडिंग लिस्ट में आ जाते हैं। इसी फेहरिस्त में पवन सिंह और पाखी हेगड़े का गाना 'ओढनी प्यार करे लागल' भी शामिल हो गया है।
Bhojpuri: भोजपुरी स्टार पवन सिंह और पाखी हेगड़े के गाने की यूट्यूब पर धूम, कैमेस्ट्री देख लोग बजा रहे तालियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूट्यूब पर तहलका मचा रहा गाना
पवन सिंह अपने हर गाने को कुछ ऐसे ढंग से पेश करते हैं कि उनका गाना वायरल हो ही जाता है। पवन का भोजपुरी गाना 'ओढनी प्यार करे लागल' यूट्यूब पर खूब वायरल हो रहा है। इस गाने में पवन के साथ भोजपुरी सिनेमा की हॉट अभिनेत्री पाखी हेगड़े ठुमके लगाती नजर आ रही हैं।
हिट फिल्म का है गाना
'ओढनी प्यार करे लागल' गाना पवन सिंह की हिट भोजपुरी फिल्म 'प्यार मोहब्बत जिंदाबाद' का है। इस फिल्म में उनके साथ पाखी हेगड़े मुख्य भूमिका में हैं। इस गाने को भोजपुरी सिंगर कल्पना ने अपनी आवाज दी है और इसके बोल विनय बिहारी ने लिखे हैं। इस फिल्म में पवन और पाखी हेगड़े की केमिस्ट्री देखने लायक है, जो लोगों को इनके गाने में भी खूब पसंद आ रही है।
इतने मिले व्यूज और लाइक्स
पवन सिंह और पाखी हेगड़े के इस गाने को मिले व्यूज की बात करें, तो इसे यूट्यूब पर 15 मिलियन से ज्यादा व्यूज और 24 हजार मिल चुके हैं। इस गाने ने तो यूट्यूब पर इस समय धमाल मचा रखा है, जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। आपने पवन सिंह का यह गाना देखा क्या? नहीं देखा तो देख लीजिए..