{"_id":"63a164026af6130b090a8f49","slug":"bhola-motion-poster-release-ajay-devgn-new-look-and-drishyam-2-actress-tabu-upcoming-film","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bhola Motion Poster: 'इस कलयुग में आ रहा है भोला...', जबरदस्त है अजय देवगन की 'भोला' का मोशन पोस्टर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bhola Motion Poster: 'इस कलयुग में आ रहा है भोला...', जबरदस्त है अजय देवगन की 'भोला' का मोशन पोस्टर
सुपरस्टार अजय देवगन इन दिनों सिनेमाघरों में छाए हुए हैं। उनकी फिल्म दृश्यम 2 सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। इस फिल्म में अजय देवगन की एक्टिंग और उनका अंदाज फैंस को बेहद पसंद आया है। अब अजय देवगन अपनी आने वाली फिल्म भोला को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। कुछ दिनों पहले इस फिल्म का टीजर जारी हुआ था अब भोला का मोशन पोस्ट रिलीज हो गया है। इस पोस्टर में अजय देवगन का दमदार लुक नजर आ रहा है।
2 of 4
भोला
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बता दें कि इस फिल्म के मोशन पोस्टर में रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी गई है। सोशल मीडिया पर उनके चाहने वाले उनकी इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और फैंस का यह इंतजार कुछ ही महीनों में खत्म होने वाला है। इस फिल्म में एक बार फिर अजय देवगन के साथ तब्बू की केमेस्ट्री ऑडियंस को देखने को मिलेगी। दोनों की साथ में यह 9वीं फिल्म होगी।
बता दें कि 'भोला' एक सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है, जिसमें अजय देवगन एक्शन मोड में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर अजय देवगन ही हैं। कुछ दिनों पहले फिल्म का टीजर जारी किया गया था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था, अब फिल्म के कुछ और मोशन पोस्टर सामने आए हैं, जिसमें अजय देवगन का अलग लुक देखने को मिल रहा है। इस फिल्म को वन मैन आर्मी की कहानी के रूप में दिखाया गया है, जो अलग-अलग रूपों में, इंसानों से लड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
भोला
- फोटो : social media
इस फिल्म में अजय देवगन और तब्बू के साथ अमाला पॉल भी अहम किरदार में दिखेंगी। यह भोला 30 मार्च 2023 के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अजय देवगन की भोला साउथ की सुपरहिट फिल्म कैथी की आधिकारिक हिन्दी रीमेक है। कैथी बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी, जिसके बाद अजय देवगन ने इसे हिन्दी में बनाने का फैसला किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।