साउथ फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता चिरंजीवी का नाम उन अभिनेताओं में शुमार है, जिनकी लोकप्रियता न सिर्फ सिर्फ भारत में है बल्कि इन्हें चाहने वाले विदेशों में भी मौजूद हैं। अभिनेता ने अपने करियर में एक से एक हिट फिल्म दी हैं और अभी भी सफलतापूर्वक दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब होते हैं। मेगा स्टार चिरंजीवी हाल ही में फिल्म 'भोला शंकर' में नजर आए थे, जिसे उनके चाहने वालों ने प्यार दिया। बॉक्स ऑफिस के बाद अब चिरंजीवी की यह एक्शन एंटरटेनर फिल्म ओटीटी पर रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है। चलिए जानते हैं कब और कहां रिलीज होगी 'भोला शंकर'...
Bhola Shankar OTT: ओटीटी पर दस्तक देने को तैयार 'भोला शंकर', इस दिन नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी चिरंजीवी की फिल्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेलुगु सुपरस्टार चिरंजीवी अभिनीत 'भोला शंकर' 11 अगस्त, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर चिरंजीवी स्टारर फिल्म की टक्कर रजनीकांत की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'जेलर' के साथ देखने को मिली थी। इतना ही नहीं इसके साथ ही 'भोला शंकर' को टक्कर देने के लिए सिनेमाघरों में सनी देओल की 'गदर 2' और अक्षय कुमार की 'ओएमजी 2' भी मौजूद थी। हालांकि, इन सभी फिल्मों की मौजूदगी के बाद भी 'भोला शंकर' ने ठीक ठाक प्रदर्शन किया था और अब फिल्म ओटीटी की दुनिया में दस्तक देने के लिए तैयार है।
Shah Rukh Khan: 'जवान' ने की पीएम मोदी की जमकर तारीफ, जी20 की सफलता पर सोशल मीडिया पर दी बधाई
इन सभी चार फिल्मों में से 'भोला शंकर' ऐसी फिल्म थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर सबसे खराब प्रदर्शन किया। फिल्म को देखने के लिए चुनिंदा लोग ही पहुंचे। ऐसे में यह बॉक्स ऑफिस पर असफल साबित हुई। कथित तौर पर लगभग 100 करोड़ रुपये के बजट पर बनी, 'भोला शंकर' ने भारत में 30.62 करोड़ रुपये और वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस पर 42.25 करोड़ रुपये की कमाई की है। बॉक्स ऑफिस पर मिली हार के बाद अब मेकर्स ने इसे ओटीटी पर रिलीज करने का फैसला किया है।
चिरंजीवी स्टारर 'भोला शंकर' को देखने के लिए जो फैंस सिनेमाघर नहीं गए वे सभी अपने घरों में आराम से फिल्म देख सकते हैं। 'भोला शंकर', ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर जल्द रिलीज होने वाली है। इसकी रिलीज की घोषणा करते हुए नेटफ्लिक्स ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा, 'जश्न शुरू करें क्योंकि मेगास्टार वापस आ गए हैं! भोला शंकर तेलुगु, तमिल मलयालम, कन्नड़ और हिंदी में 15 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है।'
Let the celebrations begin because Megastar is back! 💥
Bholaa Shankar is coming to Netflix in Telugu, Tamil, Malayalam, Kannada and Hindi on 15th September! #BholaaShankarOnNetflix pic.twitter.com/gO4jxfxpKr
'भोला शंकर' में चिरंजीवी के अलावा तमन्ना भाटिया, कीर्ति सुरेश भी मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 2015 में रिलीज हुई अजीत कुमार की सुपरहिट फिल्म 'वेदालम' की आधिकारिक रीमेक है। मूल फिल्म में, श्रुति हासन ने अजीत की प्रेमिका की भूमिका निभाई थी, जबकि लक्ष्मी मेनन ने उनकी बहन की भूमिका निभाई थी।
Sujoy Ghosh: सुजॉय घोष को 'जाने जां' को लेकर मिल रहे ताने, यूजर के अभद्र कमेंट का निर्देशक ने दिया करारा जवाब