अजय देवगन इन दिनों खूब सुर्खियों में बने हुए हैं। उनकी आने वाली फिल्म भोला का भी फैंस के बीच खूब क्रेज देखने को मिल रहा है। जब से भोला का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तब से फैंस इसके दीवाने हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी इस फिल्म का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। फैंस भी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। भोला में अजय देवगन के अलावा तब्बू भी मुख्य किरदार में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी हैं, ऐसे में चलिए आपको स्टारकास्ट की फीस के बारे में बताते हैं-
Bholaa Starcast Fees: इतने करोड़ लेकर 'भोला' बने अजय देवगन, तब्बू और अन्य सितारों ने भी चार्ज की मोटी रकम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजय देवगन
सबसे पहले बात करते हैं अजय देवगन की। अजय इस फिल्म में भोला के मुख्य किरदार में नजर आए हैं। सामने आए फिल्म के ट्रेलर में वह शानदार एक्शन करते हुए नजर आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस फिल्म के लिए सबसे ज्यादा फीस अजय देवगन ने ली है। इसके लिए अजय देवगन ने 30 करोड़ रुपये फीस ली है।
इसे भी पढ़ें- Nayanthara: नयनतारा ने नहीं लिया एक्टिंग से ब्रेक? जल्द ही प्रदीप रंगनाथन के साथ पर्दे पर नजर आएंगी एक्ट्रेस
तब्बू
इस फिल्म में तब्बू भी अजय देवगन के साथ नजर आने वाली हैं। तब्बू इस फिल्म में पुलिसवाले की भूमिका में नजर आएंगी। इससे पहले अजय और तब्बू दृश्यम में भी साथ नजर आए थे। भोला के लिए तब्बू ने करीब चार करोड़ रुपये फीस ली है।
संजय मिश्रा
अपनी बेहतरीन कॉमेडी और अभिनय के लिए मशहूर संजय मिश्रा भी फिल्म में अहम भूमिका निभा रहे हैं। वह एक पुलिस वाले के किरदार में नजर आएंगे, जिसको ट्रेलर में देखकर पता चलता है कि मजेदार किरदार होने वाला है। इस फिल्म के लिए उन्होंने 85 लाख रुपये लिए हैं।
दीपक डोबरियाल
कॉमेडी किरदार निभाने वाले दीपक डोबरियाल भोला में एकदम अलग अवतार में नजर आएंगे। फिल्म में दीपक एक खलनायक की भूमिका में नजर आने वाले हैं और उनका लुक भी काफी खास है, जो दर्शकों को पसंद आ रहा है। फीस की बात करें तो फिल्म के लिए दीपक ने 65 लाख रुपये लिए हैं।