फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vidya Balan: अपने मोटापे को लेकर विद्या बालन ने की खुलकर बात, बोलीं- इस साल बिल्कुल भी वर्कआउट नहीं किया

Tue, 29 Oct 2024 04:25 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Tue, 29 Oct 2024 04:25 PM IST
सार

अभिनेत्री विद्या बालन का 'भूल भुलैया 3' में अलग ही अवतार देखने को मिला है। फिल्म में उनके कम वजन को लेकर बात हो रही है। विद्या ने अपने मोटापे को लेकर बात की है।

विज्ञापन
Bhool Bhulaiya 3 Vidya Balan spoke openly about her obesity said did not do any workout at all this year
विद्या बालन, माधुरी दीक्षित - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिनेत्री विद्या बालन ने फिल्म 'भूल भुलैया 3' में अपना वजन कम किया है। विद्या बालन को उनके करियर में कई बार आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। इस साल उन्हें पता चला कि समस्या मोटापा नहीं है। उन्होंने इस साल बिल्कुल भी वर्कआउट नहीं किया। विद्या ने अपने मोटापे को लेकर कुछ बातें सामने रखी हैं।

Bhool Bhulaiya 3 Vidya Balan spoke openly about her obesity said did not do any workout at all this year
विद्या बालन, माधुरी दीक्षित - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खाने की चीजें नहीं हो रही थीं सूट
एक इंटरव्यू के दौरान बातचीत में विद्या बालन ने कहा, आप सभी मेरी जिंदगी के बारे में जानते हैं। मैंने दुबला होने के लिए कितना स्ट्रगल किया है। मैं पागलों की तरह एक्सरसाइज करती थी। मैंने बहुत डाइटिंग की है। मैंने इस साल प्राकृतिक चीजों पर जोर दिया। उन्होंने मुझे बताया कि ये सूजन है। ये फैट नहीं है इसलिए उन्होंने मुझे ऐसी खाने की चीजें बताई, जो मेरे लिए बहुत अच्छा रहा। कुछ ऐसे खाने की चीजों को मैं प्रयोग कर रही थी, जो मुझे सूट नहीं कर रहे थे।
Bhool Bhulaiya 3 Vidya Balan spoke openly about her obesity said did not do any workout at all this year
विद्या बालन, माधुरी दीक्षित - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
शाकाहारी खाना खाती हैं विद्या
विद्या ने कहा कि मैं अपनी पूरी जिंदगी में शाकाहारी रही हूं। मुझे नहीं पता था कि पालक और लौकी मुझे सूट नहीं होती। मुझे लगता था कि सभी सब्जियां हमारे लिए अच्छी होती हैं लेकिन ऐसा नहीं होता। आपको ये देखना पड़ेगा कि आपके लिए क्या अच्छा है, क्या बुरा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bhool Bhulaiya 3 Vidya Balan spoke openly about her obesity said did not do any workout at all this year
विद्या बालन, माधुरी दीक्षित - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जिम में नहीं किया वर्कआउट
विद्या बालन ने कहा कि उन्होंने वर्कआउट पूरी तरह से बंद कर दिया। विद्या ने कहा कि कई लोगों ने मुझसे कहा कि आप अपनी जिंदगी में अब तक सबसे दुबली दिख रही हैं। अगर मेरा वर्कआउट बंद नहीं होता तो मैं जिम में ही रहती। अब लोग मुझसे पूछते हैं आप क्या कर रही हैं, तो मैं कहती हूं अपनी हेल्थ को और अपने आप मैं इंजॉय कर रही हूं।

Bigg Boss 18: गंदे कपड़ों को लेकर आपस में भिड़े विवियन डीसेना-चाहत पांडे, बोले- बेसिक सेंस है जीने का?

विज्ञापन
Bhool Bhulaiya 3 Vidya Balan spoke openly about her obesity said did not do any workout at all this year
विद्या बालन - फोटो : इंस्टाग्राम @balanvidya
खाने पर देना चाहिए ध्यान
विद्या ने कहा कि मैं ऐसा नहीं कह रही कि आपको एक्सरसाइज नहीं करनी चाहिए। मेरा कहना है कि हमें अपने खाने पर ध्यान देना चाहिए। हर कोई समान नहीं होता, हमें अपने आप का भी सम्मान करना चाहिए। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed