{"_id":"628da928b21da1186961ec0f","slug":"bhool-bhulaiyaa-2-box-office-collection-day-5-kartik-aaryan-kiara-advani-film-collection","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bhool Bhulaiyaa 2 Day 5: कार्तिक आर्यन की फिल्म ने पांचवें दिन की इतनी कमाई, 100 करोड़ के क्लब में जल्द होगी शामिल ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bhool Bhulaiyaa 2 Day 5: कार्तिक आर्यन की फिल्म ने पांचवें दिन की इतनी कमाई, 100 करोड़ के क्लब में जल्द होगी शामिल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Wed, 25 May 2022 09:27 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
भूल भुलैया 2
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अनीस बज्मी द्वारा निर्देशित कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी और तब्बू की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूल भुलैया 2' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। फिल्म रनवे 34, हीरोपंती और बच्चन पांडे से आगे निकल गई है। ये फिल्म कार्तिक आर्यन के लिए सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बनकर उभरी है। ओपनिंग डे से ही शानदार कमाई कर रही इस फिल्म से निर्माताओं को उम्मीद है कि बहुत जल्द ये 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी।
2 of 4
भूल भुलैया 2
- फोटो : इंस्टाग्राम
'भूल भुलैया 2' पिछले हफ्ते 20 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। लोगों को ये फिल्म इतनी पसंद आ रही है कि पहले ही दिन से इसके लगभग शो हाउसफुल जा रहे हैं। हाल ही में कार्तिक आर्यन ने सिनेमाघर के बाहर से हाथ में हाउसफुल का बोर्ड लेकर तस्वीर साझा की थी, जिसे देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि लोगों को ये फिल्म कितनी पसंद आ रही है। जब मूवी इतनी अच्छी है तो वह कमाई भी शानदार कर रही होगी। तो चलिए आपको बताते हैं कि रिलीज होने के पांचवें दिन इसने कितनी कमाई की और अब तक ये फिल्म कितना कलेक्शन कर चुकी है।
3 of 4
भूल भुलैया 2
- फोटो : सोशल मीडिया
'भूल भुलैया 2' ने पहले वीकेंड पर घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 55.96 करोड़ रुपये की कमाई करके बड़ा धमाका किया था। ये किसी भी हिंदी फिल्म का साल का ये सबसे बड़ा वीकएंड कलेक्शन था। सोमवार को फिल्म ने करीब 10.20 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं पांचवे दिन के कलेक्शन की बात करें तो शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक 'भूल भुलैया 2' ने अब तक करीब 9.40 करोड़ रुपये की कमाई ही है। इस हिसाब से अब फिल्म का कुल कलेक्शन 75 करोड़ के आसपास हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
भूल भुलैया 2
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
'भूल भुलैया 2' की ओपनिंग ने कार्तिक आर्यन को बॉक्स ऑफिस पर एक भरोसेमंद अभिनेता बना दिया है। इस फिल्म की कमाई ने उनकी कई पिछली फिल्मों को पीछे छोड़ दिया था। ओपनिंग डे में कार्तिक की पिछली फिल्म पति पत्नी और वो ने 35.94 करोड़, लुका छुपी ने 32.13 करोड़, लव आज कल ने 28.51 करोड़, सोनू की टीटू की स्वीटी ने 26.57 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।