फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhool Bhulaiyaa 2 Box Office: कार्तिक ने शेयर की 175 करोड़ की स्माइल, ऐसा रहा 'भूल भुलैया 2' के चार हफ्तों का सफर

Fri, 17 Jun 2022 11:21 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Fri, 17 Jun 2022 11:21 AM IST
विज्ञापन
Bhool Bhulaiyaa 2 Movie Box Office Collection Crossed 175 Crore Mark Kartik Aaryan Kiara Advani Anees Bazmee
भूल भुलैया 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी अभिनीत 'भूल भुलैया 2' ने अपने चौथे सप्ताह में बॉक्स ऑफिस पर 175 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। अनीस बज्मी की हॉरर-कॉमेडी फिल्म, 2022 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्मों में से एक बन गई है। पहले 100 करोड़ रुपये, फिर 150 करोड़ रुपये और अब 175 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने पर भूल भुलैया 2 के अभिनेता कार्तिक आर्यन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी खुशी जाहिर की है।

Bhool Bhulaiyaa 2 Movie Box Office Collection Crossed 175 Crore Mark Kartik Aaryan Kiara Advani Anees Bazmee
भूल भुलैया 2 - फोटो : social media

कार्तिक आर्यन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी तस्वीर पोस्ट कर ‘भूल भुलैया 2’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की जानकारी दी है। अभिनेता ने लिखा, "175 वाली मुस्कान। दर्शकों का प्यार हमेशा सबसे ऊपर।"

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)

Bhool Bhulaiyaa 2 Movie Box Office Collection Crossed 175 Crore Mark Kartik Aaryan Kiara Advani Anees Bazmee
भूल भुलैया 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बता दें कि ‘भूल भुलैया 2’ कार्तिक आर्यन की अब तक की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म है। वहीं अब यह सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी बनी गई है। जी हां, बॉक्स ऑफिस पर 175 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने वाली यह उनकी एकमात्र फिल्म है। उनकी दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म लव रंजन की ‘सोनू के टीटू की स्वीटी है’, जिसने 2018 में 150 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhool Bhulaiyaa 2 Movie Box Office Collection Crossed 175 Crore Mark Kartik Aaryan Kiara Advani Anees Bazmee
भूल भुलैया 2 - फोटो : सोशल मीडिया
दिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
पहले हफ्ते 92.05 करोड़ रुपये
दूसरे हफ्ते 49.7 करोड़ रुपये
तीसरे हफ्ते 21.4 करोड़ रुपये
22वां दिन 1.56 करोड़ रुपये
23वां दिन 3.01 करोड़ रुपये
24वां दिन 3.45 करोड़ रुपये
25वां दिन  1.30 करोड़ रुपये
26वां दिन 1.29 करोड़ रुपये
27वां दिन 1.26 करोड़ रुपये
28वां दिन 1.2 करोड़ रुपये
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed