फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kartik Aaryan: साइकिल पर पेंटिंग खरीदने निकले कार्तिक आर्यन, तो एक्टर की स्माइल देख फैंस बोले- ये कितने...

Sat, 09 Jul 2022 06:12 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sat, 09 Jul 2022 06:12 PM IST
विज्ञापन
Bhool Bhulaiyaa 2 fame Kartik Aaryan went out to buy painting on a bicycle in Europe, fans love his smile
कार्तिक आर्यन - फोटो : Instagram

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी फिल्म 'भूल भुलैया 2' को बॉक्स ऑफिस पर मिली सफलता के बाद यूरोप में छुट्टियां मना रहे हैं। वेकेशन से अभिनेता लगातार अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वह यूरोप की गलियों में साइकिल पर पेंटिंग हाथ में लिए नजर आ रहे हैं।

Bhool Bhulaiyaa 2 fame Kartik Aaryan went out to buy painting on a bicycle in Europe, fans love his smile
कार्तिक आर्यन - फोटो : Instagram

कार्तिक आर्यन ने जो तस्वीर अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है, उसमें वह साइकिल पर कई सारे बैग और पेंटिंग के साथ नजर आ रहे हैं। तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा, 'एक पेंटिंग खरीदी है, जो कहती है कि कला फ्री है।' फैंस को कार्तिक के यह तस्वीर बहुत पसंद आ रही है और वह कमेंट कर अपने प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। कोई उनकी स्माइल की तारीफ कर रहा उन्हें क्यूट बता रहा है, तो एक ने कहा, 'आपकी स्माइल बहुत कुछ कहती है।' 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)

Bhool Bhulaiyaa 2 fame Kartik Aaryan went out to buy painting on a bicycle in Europe, fans love his smile
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, कुछ दिनों पहले ही अभिनेता एक फनी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें वह यूरोप में स्ट्रीट के साइड में बैठकर आराम से खाना खा रहे थे। तभी एक फैन उनके पास आकर कहता है कि मेरे फ्रेंड्स को लगता है कि आप कार्तिक आर्यन नहीं है, क्या मैं आपके साथ एक सेल्फी ले सकता हूं? इस पर कार्तिक बड़ा ही मजेदार जवाब देते हुए कहते हैं कि मैं ही कार्तिक हूं, आधार कार्ड दिखाऊं? फैंस को कार्तिक का यह वीडियो काफी पसंद आया था।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhool Bhulaiyaa 2 fame Kartik Aaryan went out to buy painting on a bicycle in Europe, fans love his smile
कार्तिक आर्यन - फोटो : अमर उजाला

कार्तिक आर्यन के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह रोहित धवन के निर्देशन में बनी फिल्म 'शहजादा' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ कृति सेनन दिखाई देंगी। इसके अलावा वह हंसल मेहता की 'कैप्टन इंडिया' और समीर विद्वान की 'सत्यनारायण की प्रेम कथा' में भी नजर आएंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed