{"_id":"627d55b5d46ee42985238d1c","slug":"bhool-bhulaiyaa-2-star-kartik-aaryan-crazy-female-told-the-actors-mother-mujhe-bahu-bana-lo-on-instagram","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kartik Aryan: कार्तिक आर्यन के प्यार में दीवानी हुई फैन, सीधे एक्टर की मां से ही कर ली शादी की बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Kartik Aryan: कार्तिक आर्यन के प्यार में दीवानी हुई फैन, सीधे एक्टर की मां से ही कर ली शादी की बात
कार्तिक आर्यन बॉलीवुड के चार्मिंग अभिनेताओं में शुमार हैं। फैंस में उनके प्रति जबरदस्त दीवानगी देखने को मिलती है। सोशल मीडिया पर भी उनकी लंबी फीमेल फैन फॉलोइंग है। इस समय कार्तिक आर्यन अपनी आगामी फिल्म 'भूल भूलैया 2' के प्रमोशन की वजह से लगातार चर्चा में हैं। फैंस के बीच उन्हें लेकर एक अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है। ऐसे में अब कार्तिक आर्यन ने एक लेटेस्ट इंटरव्यू में अपनी ऐसी ही एक क्रेजी फैन के बारे में बताया है। जिसने कार्तिक से नहीं बल्कि सीधे उनकी मां शादी की बात की।
2 of 4
कार्तिक आर्यन
- फोटो : सोशल मीडिया
कार्तिक आर्यन कई बार अपने क्रेजी फैंस के बारे में बता चुके हैं। इस बार तो उनकी एक फीमेल फैन ने तो उनकी मां को ही मैसेज कर दिया। दरअसल जब इंटरव्यू के दौरान कार्तिक से जब पूछा गया कि क्या उन्हें पीछा करने की कोई बात याद है। तब एक्टर ने अपनी एक फीमेल फैन के बारे में बताया, उन्होंने कहा,'हाल ही में एक लड़की ने मुझे नहीं मेरी मम्मी को परेशान करना शुरू कर दिया और उनको इंस्टाग्राम पर मैसेज कर कहा कि 'मुझे आपके घर की बहू बनना है, मैं आपके घर पर झाड़ू पोछा भी कर लूंगी'।
3 of 4
कार्तिक आर्यन
- फोटो : सोशल मीडिया
कार्तिक आर्यन की फिल्म 'भूल भूलैया 2' एक हॉरर कॉमेडी फिल्म होगी। यह अक्षय कुमार की फिल्म भूल भूलैया का रीमेक है। हाल ही में फिल्म का टाइटल सॉन्ग भी रिलीज किया गया था। जिसकी धुन पहली फिल्म के टाइटल सॉन्ग से ही मिलती जुलती थी। लोगों को कार्तिक का लुक बेहद पसंद आ रहा है और फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
भूल भुलैया 2
- फोटो : Instagram @kartikaaryan
फिल्म भूल भूलैया 2 में कार्तिक आर्यन के अलावा कियारा आडवाणी, अभिनेत्री तब्बू, अंगद बेदी, संजय मिश्रा जैसे कलाकार दिखाई देने वाले हैं। परेस रावल और असरानी इस फिल्म में भी अहम भूमिकाएं निभा रहे हैं। भूल भूलैया 2 को भी अनीस बज्मी ने ही निर्देशित किया है, जिन्होंने इसके पहले भाग को भी निर्देशित किया था। फिल्म 20 मई 2022 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने के लिए तैयार है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।