{"_id":"627d4e8ca654ea292e3cfb15","slug":"did-amitabh-bachchan-delete-dhaakad-post-because-of-this-reason-said-notice-has-come-many-times","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Dhaakad: क्या बिग बी ने इस वजह से डिलीट किया था धाकड़ वाला पोस्ट? बोले- कई बार आ चुका है नोटिस","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Dhaakad: क्या बिग बी ने इस वजह से डिलीट किया था धाकड़ वाला पोस्ट? बोले- कई बार आ चुका है नोटिस
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Thu, 12 May 2022 11:50 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
अमिताभ बच्चन-कंगना रणौत
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कंगना रणौत स्टारर धाकड़ बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। फिल्म को कामयाब बनाने के लिए एक्ट्रेस जमकर इसका प्रमोशन कर रही हैं। हाल ही में इसका गाना 'शी इज ऑन फायर' रिलीज़ हुआ था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया है। रिलीज के बाद इस गाने को मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने भी अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया था, लेकिन इसके कुछ मिनट बाद ही उन्होंने पोस्ट को डिलीट कर दिया। अब बिग बी ने इसको लेकर एक बड़ा हिंट दिया है कि आखिर क्यों उन्हें यह कदम उठाना पड़ा?
2 of 4
अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर लिखा कि उन्हें सोशल मीडिया पर उनके कुछ पोस्ट के लिए नोटिस मिले हैं और उन्हें पोस्ट में बदलाव करने के लिए कहा गया है। उन्होंने लिखा कि गाइडलाइंस के अनुसार किसी भी प्रायोजित पोस्ट का उल्लेख जरूरी है क्योंकि ऐसा नहीं करने पर यह अवैध माना जाएगा।
3 of 4
अमिताभ बच्चन
- फोटो : Twitter/@SrBachchan
अमिताभ बच्चन ने लिखा, 'भारत सरकार और एएससीआई दिशानिर्देशों द्वारा अब सख्त नियम और कानून हैं।' उन्होंने बताया, 'नए नियम के मुताबिक अब इंफ्लूएंसर को बताना पड़ता है कि वह किसी उत्पाद को प्रमोट कर रहे हैं या पार्टनरशिप में हैं अन्यथा यह अवैध माना जाता है। इसलिए मेरे कई पोस्ट पर नोटिस दिया गया है कि इसमें परिवर्तन किया जाना चाहिए।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि बिग बी के पोस्ट डिलीट करने पर कंगना ने भी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा था, 'कुछ लोगों की व्यक्तिगत असुरक्षाएं है तो कुछ लोग इस बात से डरते हैं कि मेरी फिल्म या मेरी तारीफ करने की वजह से इंडस्ट्री उन्हें बायकॉट कर देगी।' गौरतलब है कि कंगना की यह फिल्म 20 मई को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने जा रही है। ट्रेलर के सामने आने के बाद फिल्म को लेकर जबरदस्त बज क्रिएट हो चुका है। अब देखना यह होगा कि दर्शकों को कंगना का एक्शन अवतार पसंद आता है या नहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।