फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dhaakad Trailer 2 Out: 'धाकड़' का लेटेस्ट ट्रेलर रिलीज, घायल शेरनी की तरह खतरनाक अंदाज में दुश्मनों पर भारी पड़ीं कंगना

Thu, 12 May 2022 10:38 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Thu, 12 May 2022 10:38 PM IST
विज्ञापन
Dhaakad Trailer 2 Out  Starring Kangana Ranaut agent agni Arjun Rampal Divya Dutta
धाकड़ ट्रेलर 2 - फोटो : social media

कंगना रणौत इन दिनों अपनी आगामी फिल्म धाकड़ का जमकर प्रमोशन कर रही है। हाल ही में उन्होंने अपनी फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया था और जिसमें वह फिल्म के नाम की तरह धाकड़ अंदाज में दुश्मनों से मोर्चा लेती दिखाई दी थीं और अब एक बार फिर से उन्होंने लेटेस्ट ट्रेलर शेयर किया है। जिसमें एजेंट अग्नि बनी कंगना घायल शेरनी की तरह दुश्मनों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाती दिखी रही हैं। इस नए ट्रेलर में कंगना खतरनाक लुक के साथ बेहद ही बोल्ड अंदाज में भी दिखाई दे रही हैं।

Dhaakad Trailer 2 Out  Starring Kangana Ranaut agent agni Arjun Rampal Divya Dutta
धाकड़ - फोटो : सोशल मीडिया

धाकड़ के लेटेस्ट ट्रेलर में भी कंगना का किलर लुक दिखाई दे रहा है। पिछले ट्रेलर के मुकाबले इस ट्रेलर में दिव्या दत्ता और अर्जुन रामपाल के किरदार को थोड़ा और स्टेब्लिश करके दिखाया गया है। वहीं पिछले ट्रेलर के मुकाबले धाकड़ ट्रेलर 2 में कंगना का और भी ज्यादा खतरनाक और बोल्ड अंदाज दिखा है। वह किसी घायल शेरनी की तरह दुश्मनों पर कहर बनकर बरसती दिखाई दे रही हैं।  

Dhaakad Trailer 2 Out  Starring Kangana Ranaut agent agni Arjun Rampal Divya Dutta
धाकड़ ट्रेलर 2 - फोटो : insta

स्पाई एजेंट के किरदार में हैं कंगना रणौत
फिल्म धाकड़ में कंगना रणौत अग्नि नाम की स्पाई एजेंट के किरदार में हैं। रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म धाकड़ में कंगना सात अलग-अलग लुक में नजर आने वाली हैं, जिसकी झलक ट्रेलर के साथ लेटेस्ट ट्रेलर में भी देखने को मिली। राजनीश घई द्वारा निर्देशित धाकड़ में दिव्या दत्ता और अर्जुन रामपाल विलेन की भूमिकाओं में हैं। फिल्म को सोहेल मकलई द्वारा निर्मित किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Dhaakad Trailer 2 Out  Starring Kangana Ranaut agent agni Arjun Rampal Divya Dutta
धाकड़ - फोटो : सोशल मीडिया

इस दिन रिलीज होगी कंगना की फिल्म
दर्शकों को लंबे समय से धाकड़ की रिलीज का इंतजार है और फिल्म के दो ट्रेलर रिलीज होने के बाद एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ गई है। कंगना की यह फिल्म पहले 8 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, लेकिन इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है। कंगना की यह फिल्म अब 20 मई 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। बताते चलें कि इसी दिन कार्तिक आर्यन स्टारर भूल भूलैया 2 भी रिलीज होने वाली है। ऐसे में दोनों फिल्मों में बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त टक्कर देखने को मिलने वाली है।

View this post on Instagram

A post shared by Kangana Dhaakad (@kanganaranaut)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed