फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pictures: दीपिका से लेकर कंगना तक 35 की उम्र में भी गजब की फिट हैं ये अभिनेत्रियां, आखिरी वाली तो हैं 47 पार

Thu, 12 May 2022 10:11 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Thu, 12 May 2022 10:11 PM IST
विज्ञापन
Deepika Padukone to kangana Actress Who Are Over 35 But Still Look Young And Fit
कंगना, दीपिका - फोटो : insta

बॉलीवुड की दुनिया चकाचौंध और ग्लैमर से भरी हुई है। खासतौर पर अगर बात अभिनेत्रियों की हो तो यहां पर खुद को बनाए रखने के लिए काबिलियत होने के साथ ही फिट और खूबसूरत दिखना भी जरूरी हो जाता है। यही वजह है कि एक्टर एक्ट्रेसेस अपनी फिटनेस पर जमकर मेहनत करते हैं। बॉलीवुड से लेकर टीवी जगत तक कई ऐसी अदाकाराएं हैं जिनकी उम्र 35 के आस-पास या उम्र का ये मोड़ पार कर चुकी हैं, लेकिन खूबसूरती और कमाल की फिटनेस रखती हैं। फिल्मों में लीड रोल हो या फिर बॉलीवुड इंडस्ट्री की पार्टियां, ये अपने लुक्स से महफिल लूट लेती हैं और कम उम्र की एक्ट्रेसेस को भी मात देती हैं। सोशल मीडिया पर भी अपनी बोल्ड तस्वीरों से ये एक्ट्रेस इंटरनेट का पारा हाई कर देती हैं। देखें लेटेस्ट तस्वीरें। 

Deepika Padukone to kangana Actress Who Are Over 35 But Still Look Young And Fit
दीपिका पादुकोण - फोटो : insta

दीपिका पादुकोण
35 वर्षीय अदाकारा दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार हैं। उनकी कमाल की फिटनेस और खूबसूरती लोगों का दिल जीत लेती है। सोशल मीडिया पर भी दीपिका की हर एक तस्वीर और वीडियो को खूब पसंद किया जाता है। अब अभिनेत्री जल्दी ही कान फिल्म फेस्टिवल 2022 में रेड कार्पेट पर जलवा बिखेरती दिखाई देंगी। इसके अलावा वह ज्यूरी मेंबर में भी शामिल हैं। कान फेस्टिवल में पिछले तीन सालों से उन्होंने अपने लुक से सबका ध्यान आकर्षित किया है।

Deepika Padukone to kangana Actress Who Are Over 35 But Still Look Young And Fit
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना रणौत
36 वर्षीय कंगना रणौत एक ऐसी अभीनेत्री हैं जो अपने दम पर फिल्म हिट करने का माद्दा रखती हैं। अभिनेत्री कंगना रणौत को उनकी बेबाकी के लिए तो जाना ही जाता है। साथ ही उनकी फिटनेस और बोल्ड अंदाज भी लोगों को खूब पसंद आता है। हाल ही में आल्ट बाला जी के शो लॉकअप में हर जजमेंटल डे पर कंगना का कमाल का ड्रेसिंग स्टाइल और फैशन सेंस ने हर किसी का ध्यान खींचा, वहीं फिनाले में भी उनके ग्लैमरस अंदाज ने महफिल लूट ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Deepika Padukone to kangana Actress Who Are Over 35 But Still Look Young And Fit
श्वेता तिवारी - फोटो : insta

श्वेता तिवारी
श्वेता तिवारी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी तस्वीरों और वीडियोज को लेकर हमेशा लाइमलाइट में बनी रहती हैं। उनकी हर एक पोस्ट पर लोग जमकर तारीफों के पुल बांधते नजर आते हैं। श्वेता की बेटी पलक तिवारी भी आज बिलकुल अपनी मां के बराबर लगती हैं। दो बच्चों की मां होने और 41 वर्ष की होने बावजूद श्वेता अपनी खूबसूरती और फिटनेस से कम उम्र की अभिनेत्रियों को भी फेल कर देती हैं। अब उन्होंने अपनी नई तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें एक बार फिर से उनका बोल्ड अंदाज दिखा है। यहां तक की यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, तीसरी तस्वीर में आप बिलकुल काइली जेनर जैसी लग रही हैं।

विज्ञापन
Deepika Padukone to kangana Actress Who Are Over 35 But Still Look Young And Fit
शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

शिल्पा शेट्टी
बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी भी फिटनेस फ्रीक हैं। वह भले ही फिल्मों में न दिखाई देती हों, लेकिन वह रियलिटी शोज को जज करती दिखाई देती हैं। फिलहाल अब शिल्पा ओटीटी डेब्यू करने जा रही हैं। 46 वर्षीय अभिनेत्री आज भी फिटनेस और खूबसूरते के मामले में कम उम्र की अभिनेत्रियों को भी मात देती हैं। 

View this post on Instagram

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed