{"_id":"6257ad42387fcc656938fcc5","slug":"bhool-bhulaiyaa-2-teaser-release-see-kartik-aaryan-look","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bhool Bhulaiyaa 2 Teaser: लंबे इंतजार के बाद 'भूल भुलैया 2' का टीजर रिलीज, फुल स्वैग में दिखे कार्तिक आर्यन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bhool Bhulaiyaa 2 Teaser: लंबे इंतजार के बाद 'भूल भुलैया 2' का टीजर रिलीज, फुल स्वैग में दिखे कार्तिक आर्यन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: निधि पाल
Updated Thu, 14 Apr 2022 10:42 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
कार्तिक आर्यन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अक्षय कुमार की फिल्म भूलभुलैया को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। इस फिल्म में अक्षय कुमार का लुक भी काफी पसंद किया गया था। जब से लोगों को पता चला है कि भूल भुलैया का पार्ट 2 भी रिलीज होने वाला है, तब से दर्शक इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि 'भूल भुलैया 2' का एक पोस्टर काफी पहले रिलीज कर दिया गया था, जिसमें कार्तिक आर्यन की एक झलक दिखाई दी थी। आज 'भूल भुलैया 2' का टीजर रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन का लुक देखने लायक है। 'भूल भुलैया 2' में कार्तिक आर्यन के साथ कियारा आडवाणी भी नजर आने वाली हैं।
2 of 4
'भूल भुलैया 2
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म का टीजर इतना जबरदस्त है कि इसे देखने के बाद दर्शकों की रूह कांप गई है। टीजर की शुरूआत फिल्म के पॉपुलर गाने 'आमी जे तुम्हारो' से होती है। जिसके बाद एक पुरानी भूतिया टाइप की हवेली दिखाई जाती है। देखते ही देखते सामने एक डरावना सा चेहरा आ जाता है। इसके बाद एंट्री होती है कार्तिक आर्यन की। गले में रुद्राक्ष की माला, सिर पर गमछा और कुर्ता पहने कार्तिक का स्वैग देखने लायक है। कार्तिक के साथ राजपाल यादव की भी एक झलक दिखाई गई है। टीजर के बाद लोग इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
3 of 4
'भूल भुलैया 2'
- फोटो : instagram
फिल्म का टीजर भले की 53 सेकेंड का है, लेकिन ये आपको अक्षय कुमार की भूल भुलैया की याद दिला देगा। बता दें कि भूल भुलैया 2 साल 2022 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। पहले इस फिल्म को 2021 में रिलीज किया जा रहा था, लेकिन फिर कोरोना का वजह से फिल्म को टाल दिया गया। इसके बाद इसको मार्च में रिलीज किया जाना था, लेकिन फिर किन्ही कारणों की वजह से इसे टाल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
भूल भुलैया
- फोटो : social media
'भूल भुलैया 2' 20 मई 2022 को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन के अलावा कियारा आडवाणी, राजपाल यादव, संजय मिश्रा और तब्बू भी नजर आएंगे। वहीं 'भूल भुलैया' में अक्षय कुमार, विद्या बालन, राजपाल यादव, अमीषा पटेल, शाइनी अहूजा और परेश रावल नजर आए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।