फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ranbir Alia Wedding: दूसरी बार बेटी आलिया को विदा करेंगी मां सोनी राजदान, पहले भी ससुराल जा चुकी हैं एक्ट्रेस

Thu, 14 Apr 2022 10:25 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निधि पाल Updated Thu, 14 Apr 2022 10:25 AM IST
विज्ञापन
ranbir alia wedding alia bhatt bidaai wedding song dilbaro film raazi soni razdan
आलिया भट्ट, सोनी राजदान - फोटो : सोशल मीडिया

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट आज शादी करने जा रहे हैं। बस कुछ समय बाद ही आलिया भट्ट रणबीर कपूर की दुल्हनिया के रूप में नजर आने वाली हैं। तब वह मिस भट्ट से कपूर खानदान की बहू बन जाएंगी। फैंस को भी इस दिन का बेसब्री से इंतजार था। आज फाइनली उनका भी इंतजार खत्म होने वाला है। बहुत से बॉलीवुड सेलिब्रिटीज इस मौके पर कपल को शुभकामनाएं भेज रहे हैं। लेकिन ये पहली बार नहीं है जब आलिया की विदाई होने जा रही है। इससे पहले भी एक बार उनकी विदाई हो चुकी है और वह अपने ससुराल जा चुकी हैं।

ranbir alia wedding alia bhatt bidaai wedding song dilbaro film raazi soni razdan
सोनी राजदान- आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

क्या हुआ, ये बात सुनकर आप भी चौंक गए न? लेकिन जरा रुकिए, ज्यादा कन्फ्यूज मत होइये क्योंकि इससे पहले आलिया फिल्मों में दुल्हनिया बनकर ससुराल गई थीं। इस बार वह असल जिंदगी में दुल्हन बनने जा रही हैं। आज रियल लाइफ में सोनी राजदान अपनी बेटी को विदा करेंगी। इससे पहले रील लाइफ में भी सोनी राजदान ने आलिया को विदा किया था।

ranbir alia wedding alia bhatt bidaai wedding song dilbaro film raazi soni razdan
राजी

अब ये भी जान लीजिए कि आखिर वह कौन सी फिल्म थी, जिसमें सोनी राजदान ने उन्हें विदा किया था। दरअसल, हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं वह है 'राजी'। राजी में आलिया सहमत और सोनी राजदान उनकी मां तेजी खान के किरदार में थीं। इस फिल्म में सहमत की शादी पड़ोसी देश पाकिस्तान के इकबाल सय्यद (विक्की कौशल) से हो जाती है। फिल्म में जब सोनी, आलिया की विदाई कर रही होती हैं तो 'मुड के न देखो दिलबरो' गाना बज रहा होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
ranbir alia wedding alia bhatt bidaai wedding song dilbaro film raazi soni razdan
राजी - फोटो : social media

तो ये थी आलिया भट्ट की पहली रील लाइफ वाली विदाई। बता दें कि कल रणबीर और आलिया की मेहंदी सेरेमनी का आयोजन हुा था। इसमें पूरा कपूर खानदान और भट्ट परिवार शामिल हुआ था। इन दोनों परिवारों के अलावा इस फंक्शन में बॉलीवुड के कई सितारे भी शामिल हुए थे। दोनों की शादी में सिक्योरिटी बहु टाइट होने वाली है। आलिया के भाई राहुल भट्ट ने बताया  था कि शादी में करीब 200 बाउंसर की ड्यूटी लगने वाली है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed