{"_id":"6257a597924e0a0edb18c799","slug":"ranbir-kapoor-and-alia-bhatt-wedding-venue-is-decorated-with-bangalore-s-chrysanthemums-and-button-flowers","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ranbir Alia Wedding: रणबेलिया की शादी के लिए ‘वास्तु’ भी सजकर तैयार, बेंगलुरु के सफेद गुलदाउदी फूलों से हुई सजावट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Ranbir Alia Wedding: रणबेलिया की शादी के लिए ‘वास्तु’ भी सजकर तैयार, बेंगलुरु के सफेद गुलदाउदी फूलों से हुई सजावट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा चौधरी
Updated Thu, 14 Apr 2022 10:24 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
रणबीर-आलिया की शादी को लेकर लाइटों और फूलों से हो रही सजावट
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट आज शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों की शादी के प्रीवेडिंग फंक्शन कल यानी 13 अप्रैल को हो चुके हैं। दोनों की शादी को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, लेकिन उनके शादी के वेन्यू की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। वहीं, अब शादी के लिए वास्तु अपार्टमेंट की सजावट भी उत्तम दर्जे की हो रही है। पूरी जगह को बेंगलुरु के सफेद गुलदाउदी और बटन फूलों से सजाया जा रहा है।
2 of 4
आलिया - रणबीर कपूर वेडिंग
- फोटो : सोशल मीडिया
आलिया और रणबीर की शादी को लेकर कृष्णा राज बंगले से लेकर वास्तु अपार्टमेंट तक पूरे कपूर परिवार के दोनों घरों के बीच के रास्ते के पेड़ों को लाइट से सजाया गया है। वास्तु बेंगलुरु के सफेद गुलदाउदी और बटन फूलों से सज रहा है। इसके अलावा कृष्णा राज बंगले और आरके हुस को भी आकर्षक तरीके से सजाया गया है। हर जगह फूलों और लाइटों की सजावट है। इनके फोटो और वीडियो तेजी से वायरल भी हो रहे हैं।
3 of 4
नीतू कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
आलिया और रणबीर की शादी को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। दोनों की झलक देखने के लिए फैंस बेताब हैं, लेकिन उन्हें इसके लिए इंतजार करना होगा। दोनों की शादी परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में होगी। कल दोनों का मेहंदी का फंक्शन हुआ था, जिसके बाद नीतू कपूर ने शादी की खबरों पर मुहर लगा दी थी। उन्होंने ही मीडिया को जानकारी दी कि 14 अप्रैल को वास्तु में दोनों शादी करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने आलिया की जमकर तारीफ भी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
रणबीर कपूर, आलिया भट्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
आलिया और रणबीर काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों की नजदीकियां 2017 में अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र के सेट पर बढ़ी थीं। इसके बाद दोनों को अक्सर एक साथ देखा जाता है। खबरें आ रही हैं कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर 16 और 17 अप्रैल को ताज कोलाबा में अपने दोस्तों के लिए दो भव्य शादी के रिसेप्शन की मेजबानी करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।