सब्सक्राइब करें

Vidya Balan: दो और दो प्यार से लेकर कहानी 2 तक, जानें कितनी सफल रहीं विद्या बालन की पिछली पांच फिल्में

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 14 Oct 2024 02:50 PM IST
विज्ञापन
Bhool bhulaiyaa 3 actress Vidya Balan Box Office Report Last Five Release Movie Do aur Do pyaar Mission Mangal
विद्या बालन - फोटो : अमर उजाला

विद्या बालन इन दिनों फिल्म भूल भुलैया 3 की वजह से चर्चा में हैं। इस हॉरर-कॉमेडी फ्रेंचाइजी में अभिनेत्री 17 साल बाद वापसी कर रही हैं। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया था, जिसे देखने के बाद दर्शकों की उत्सुकता काफी ज्यादा बढ़ गई है। इस फिल्म के बड़े पर्दे पर दस्तक देने से पहले आइए जानते हैं कि विद्या की पिछली पांच फिल्मों का कैसा हाल रहा।

Trending Videos
Bhool bhulaiyaa 3 actress Vidya Balan Box Office Report Last Five Release Movie Do aur Do pyaar Mission Mangal
दो और दो प्यार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई
दो और दो प्यार

भूल भुलैया 3 से पहले विद्या इस साल एक और फिल्म में नजर आ चुकी हैं। दो और दो प्यार में वह अहम भूमिका में धीं। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म  बुरी तरह फ्लॉप रही थी। इस फिल्म ने टिकट खिड़की पर महज चार करोड़ 63 लाख रुपये का कलेक्शन किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhool bhulaiyaa 3 actress Vidya Balan Box Office Report Last Five Release Movie Do aur Do pyaar Mission Mangal
मिशन मंगल - फोटो : इंस्टाग्राम: @Disneyplushotstar
मिशन मंगल

फिल्म मिशन मंगल साल 2019 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में विद्या बालन ने भी महत्वपूर्ण किरदार अदा किया था। इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। जगन शक्ति के निर्देशन में बनी यह फिल्म 202.98 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ टिकट खिड़की पर सुपरहिट साबित हुई थी।

Bhool bhulaiyaa 3 actress Vidya Balan Box Office Report Last Five Release Movie Do aur Do pyaar Mission Mangal
तुम्हारी सुलु - फोटो : इंस्टाग्राम
तुम्हारी सुलु

फिल्म तुम्हारी सुलु साल 2017 में रिलीज हुई थी। फिल्म में विद्या बालन के साथ मानव कौल ने भी अहम भूमिका निभाई थी। इस फिल्म का निर्देशन सुरेश त्रिवेणी ने किया था। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने 36.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इस कमाई के साथ इसे औसत घोषित किया गया था।

विज्ञापन
Bhool bhulaiyaa 3 actress Vidya Balan Box Office Report Last Five Release Movie Do aur Do pyaar Mission Mangal
बेगम जान - फोटो : यूट्यूब
बेगम जान

फिल्म बेगम जान भी साल 2017 में ही रिलीज हुई थी। विद्या बालन के साथ इस फिल्म में गौहर खान और पल्लवी शारदा भी नजर आई थीं। श्रीजित मुखर्जी के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई नहीं कर सकी थी। फिल्म ने महज 20.91 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, जिसकी वजह से इसे फ्लॉप घोषित किया गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed