फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhool Bhulaiyaa 3 Collection Day 15: बजट के पार भी बरकरार भूल भुलैया 3 का जादू, तीसरे शुक्रवार भी बटोरे दर्शक

Fri, 15 Nov 2024 10:29 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Fri, 15 Nov 2024 10:29 PM IST
सार

कार्तिक आर्यन की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूल भुलैया 3' ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाई हुई है। फिल्म तीसरे शुक्रवार को भी दर्शक जुटाने में सफल नजर आई है।  
 

विज्ञापन
Bhool Bhulaiyaa 3 Box Office Collection Day 15 kartik aaryan film latest earning and occupancy
भूल भुलैया 3 - फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan

कार्तिक आर्यन की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूल भुलैया 3' बनाम अजय देवगन अभिनीत कॉप एक्शन ड्रामा 'सिंघम अगेन' के बॉक्स ऑफिस क्लैश ने समीक्षकों और दर्शकों की भौहें खड़ी कर दीं। 1 नवंबर 2024 को रिलीज हुईं ये फिल्में नाटकीय प्रदर्शन के तीसरे सप्ताह में प्रवेश कर चुकी हैं और नतीजा सबके सामने है। कार्तिक आर्यन की फिल्म 'भूल भुलैया 3' अपने बजट के हिसाब से काबिल-ए-तारीफ प्रदर्शन कर रही है। साथ ही बॉक्स ऑफिस पर कमाई के नए कीर्तिमान स्थापित करती नजर आई है। आइए जानते हैं कि फिल्म अपनी रिलीज के 15वें दिन यानी तीसरे शुक्रवार को कितना कमाल दिखा पाई है-

Bhool Bhulaiyaa 3 Box Office Collection Day 15 kartik aaryan film latest earning and occupancy
भूल भुलैया 3 - फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan

'भूल भुलैया 3' का करिश्मा बरकरार 

कार्तिक आर्यन की मुख्य भूमिका वाली और अनीस बज्मी द्वारा निर्देशित फिल्म 'भूल भुलैया 3' टिकट विंडो पर जोरदार प्रदर्शन कर रही है। दूसरे सप्ताह में गिरावट के बावजूद, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अद्भुत प्रदर्शन किया और 14 दिनों में 216.25 करोड़ रुपये की कमाई की। तकरीबन 150 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने पहले दिन अपनी लागत का 23 प्रतिशत हिस्सा कमा लिया था और दमदार शुरुआत की थी।

Bhool Bhulaiyaa 3 Box Office Collection Day 15 kartik aaryan film latest earning and occupancy
भूल भुलैया 3 - फोटो : इंस्टाग्राम

फिल्म ने 15वें दिन भी बटोरे दर्शक

कार्तिक आर्यन के अलावा विद्या बालन, माधुरी दीक्षित, तृप्ति डिमरी और राजपाल यादव जैसे सितारों से सजी इस फिल्म का पहले सप्ताह का कारोबार 158.25 करोड़ रुपये रहा। दूसरे सप्ताह में इसने टोटल 58 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने 15वें दिन यानी तीसरे शुक्रवार को 3.31 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। 

The Sabarmati Report Day 1: पहले ही दिन निकली विक्रांत मैसी की फिल्म की हवा, काम नहीं आई ‘12वीं फेल’ की शोहरत

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhool Bhulaiyaa 3 Box Office Collection Day 15 kartik aaryan film latest earning and occupancy
भूल भुलैया 3 - फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan

अजय देवगन पर भारी पड़े कार्तिक आर्यन

'भूल भुलैया 3' की अब तक की कुल कमाई 219.56 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं, रोहित शेट्टी की 'सिंघम अगेन' का 15 दिन का कुल कलेक्शन 222.78 करोड़ रुपये रहा है। इससे साफ हो रहा है कि 'भूल भुलैया 3' कमाई के मामले में जल्द ही अजय देवगन अभिनीत फिल्म को पीछे छोड़ देगी। 

Matka Box Office Collection Day 2: दूसरे दिन भी दर्शकों के लिए तरसी वरुण तेज की 'मटका', जानिए कितनी रही कमाई

विज्ञापन
Bhool Bhulaiyaa 3 Box Office Collection Day 15 kartik aaryan film latest earning and occupancy
भूल भुलैया 3 - फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan

कार्तिक के करियर को मिली नई उड़ान 

फिल्म में कार्तिक का किरदार रूह बाबा इस बार दो मंजुलिका से लड़ रहा है, जिनका किरदार विद्या बालन और माधुरी दीक्षित ने निभाया है। वहीं तृप्ति डिमरी फिल्म में आर्यन की प्रेमिका के किरदार में हैं। वहीं, 'भूल भुलैया 3' ने कार्तिक आर्यन के करियर को नई उड़ान दी है। यह कार्तिक आर्यन की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। इससे पहले यह रिकॉर्ड 'भूल भुलैया 2' के नाम था। मूवी ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल 185.92 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

Kanguva Box Office Collection Day 2: 'कंगुवा' ने दिया सूर्या के स्टारडम को झटका, दूसरे दिन ही पस्त हुई फिल्म

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed