{"_id":"6748a9066d825bfddc0077e0","slug":"bhool-bhulaiyaa-3-box-office-collection-day-28-kartik-aaryan-film-latest-earning-and-occupancy-2024-11-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bhool Bhulaiyaa 3 Day 28 Collection: बॉक्स ऑफिस पर रूह बाबा का जादू बरकरार, 28वें दिन भी फिल्म को मिले दर्शक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bhool Bhulaiyaa 3 Day 28 Collection: बॉक्स ऑफिस पर रूह बाबा का जादू बरकरार, 28वें दिन भी फिल्म को मिले दर्शक
कार्तिक आर्यन, विद्या बालन, माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी जैसे सितारों से सजी फिल्म 'भूल भुलैया 3' ने बीते दिन 250 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया। वहीं, फिल्म इस मील के पत्थर को पार करने के बाद भी दर्शक बटोरने में सफल रही है। अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी हॉरर-कॉमेडी फिल्म की रिलीज के सिनेमाघरों में सफल 28 दिन पूरे हो गए हैं। आइए इसकी लेटेस्ट कमाई के शुरुआती आंकड़ों पर गौर फरमा लेते हैं-
2 of 5
भूल भुलैया 3
- फोटो : यूट्यूब
कलाकारों के प्रदर्शन ने किया गदगद
'भूल भुलैया 3' का बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा प्रदर्शन दर्शाता है कि फिल्म ने दर्शकों के दिलों को छू लिया है। कार्तिक आर्यन की कॉमिक टाइमिंग और उनकी बढ़ती हुई स्टार पावर ने 'भूल भुलैया' फ्रेंचाइजी को एक मजबूत चेहरा दिया है। साथ ही, विद्या बालन और माधुरी दीक्षित जैसी अनुभवी अभिनेत्रियों ने भी अपनी अदाकारी से फ्रेंचाइजी के दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ी है।
3 of 5
भूल भुलैया 3
- फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan
चौथे पार्ट का मार्ग हुआ प्रशस्त
हंसी-मजाक और थ्रिल के मिश्रण ने दर्शकों को सिनेमाघरों तक आने के लिए मजबूर कर दिया है। यह एक फैमिली एंटरटेनर है, जिसका लुत्फ लोगों ने अपने परिवार के साथ उठाया और फिल्म की रिलीज के 28 दिन पूरे हो जाने के बाद भी उठा रहे हैं। 'भूल भुलैया 3' की सफलता ने फ्रेंचाइजी के चौथे पार्ट का मार्ग प्रशस्त कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
भूल भुलैया 3
- फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan
बॉक्स ऑफिस पर पकड़ बरकरार
'भूल भुलैया 3' ने रिलीज के पहले हफ्ते में 158.25 करोड़ रुपये का कारोबार कर अपना बजट निकाल लिया, जो 150 करोड़ रुपये है। इसके बाद इसने दूसरे हफ्ते में 58 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। तीसरे हफ्ते में भी फिल्म ने 23.32 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म अपने चौथे हफ्ते में चल रही है।
विज्ञापन
5 of 5
भूल भुलैया 3
- फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan
कार्तिक आर्यन के स्टारडम पर लगा चार चांद
लेटेस्ट कलेक्शन की बात करें तो इसने रिलीज के 28वें दिन 90 लाख रुपये का कलेक्शन किया है, जिससे इसका टोटल 251.00 करोड़ रुपये हो गया है। इस फिल्म में संजय मिश्रा, राजपाल यादव और विजय राज जैसे मंझे हुए कलाकार भी हैं। 'भूल भुलैया 3' ने कार्तिक आर्यन के स्टारडम पर चार चांद लगा दिए हैं। साथ ही यह अभिनेता के अब तक के करियर की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।