फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anees Bazmee: वेलकम के इस सुपरहिट सीन की शूटिंग के दौरान बेहद बीमार थे अनीस बज्मी, नाक से बह रहा था खून

Mon, 29 Apr 2024 05:18 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 29 Apr 2024 05:18 PM IST
विज्ञापन
Bhool Bhulaiyaa 3 Director Anees Bazmee Reveals He was bleeding While Shooting Welcome Hospital Scene
अनीस बज्मी - फोटो : इंस्टाग्राम

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के शानदार निर्देशकों में अनीस बज्मी का नाम भी जरूर शामिल किया जाता है। रोमांटिक से लेकर कॉमेडी फिल्मों तक से उन्होंने लोगों के मन में गहरी छाप छोड़ी है। उन्हें 'वेलकम', 'नो एंट्री' और 2022 में रिलीज हुई 'भूल भुलैया 2' जैसी शानदार कॉमेडी फिल्मों के लिए जाना जाता है। उनकी फिल्म वेलकम को लोग आज भी देखना पसंंद करते हैं। इसमें अनिल कपूर, नाना पाटेकर, अक्षय कुमार, कैटरीना कैफ, फिरोज खान सहित सभी कलाकारों ने शानदार काम किया था।


Amar Singh Chamkila: ‘नरम कालजा’ गाने में महिलाओं ने किया कुछ ऐसा, शर्म से लाल हो गया दिलजीत दोसांझ का चेहरा

Bhool Bhulaiyaa 3 Director Anees Bazmee Reveals He was bleeding While Shooting Welcome Hospital Scene
अनीस बज्मी - फोटो : इंस्टाग्राम

हाल ही में एक बातचीत में उन्होंने वेलकम की शूटिंग के दौरान का हैरान कर देने वाला किस्सा बताया है। उन्होंने खुलासा किया कि जब वे इस फिल्म की शूटिंग कर रहे थे तब उनकी तबीयत बिल्कुल भी ठीक नहीं थी। निर्देशक के मुताबिक वे उस समय अस्वस्थ थे और एक सीन की शूटिंग के दौरान उनकी नाक से खून बह रहा था और डॉक्टर ने सलाह दी कि उन्हें भर्ती कराया जाना चाहिए।

Bhool Bhulaiyaa 3 Director Anees Bazmee Reveals He was bleeding While Shooting Welcome Hospital Scene
अनीस बज्मी - फोटो : इंस्टाग्राम

अनीस ने बताया, "मैंने उस दृश्य के लिए शूटिंग की, लेकिन कुछ भी याद नहीं है। यहां तक कि जब मैं एडिट टेबल पर बैठा था, तब भी मुझे याद नहीं आया कि ये सीन मैंने कब शूट किया।" यह वह खास सीन था जहां अनिल कपूर और नाना पाटेकर अस्पताल पहुंचते हैं और उन्हें पता चलता है कि आरडीएक्स के बेटे लकी को गोली मार दी गई है। यह दृश्य फिल्म के सबसे मजेदार दृश्यों में से एक था, लेकिन तबीयत खराब होने की वजह से यह सीन अनीस को याद नहीं है। उन्होंने कहा, "मैंने बड़ी मुश्किल से वो सीन शूट किया। मेरी नाक से खून बह रहा था, लेकिन रिलीज के बाद वो फिल्म का सबसे बेहतरीन कॉमेडी सीन बन गया।" 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhool Bhulaiyaa 3 Director Anees Bazmee Reveals He was bleeding While Shooting Welcome Hospital Scene
अनीस बज्मी - फोटो : इंस्टाग्राम

फिल्मकार ने वेलकम का एक और दिलचस्प किस्सा साझा करते हुए बताया कि उन्होंने रिलीज से पहले 200 लोगों को यह फिल्म दिखाई और सभी का रिस्पॉन्स अच्छा नहीं रहा। किसी को भी हंसी नहीं आई और न ही लगा कि यह एक अच्छी फिल्म है। 

विज्ञापन
Bhool Bhulaiyaa 3 Director Anees Bazmee Reveals He was bleeding While Shooting Welcome Hospital Scene
अनीस बज्मी - फोटो : इंस्टाग्राम

अनीस ने बताया कि इसके बाद निर्माता फिरोज नाडियाडवाला चिंतित हो गए और उन्होंने स्क्रीनिंग के अगले दिन अनीस को फोन किया और कहा कि कोई नहीं हंसा। बाद में हमारी बात हुई और फिर हम बिना किसी बदलाव के आगे बढे और फिल्म अंततः हिट हुई और आज भी इसे प्यार मिल रहा है।
Salman Khan Firing Case: गोलीबारी मामले में अदालत का सख्त रुख, 8 मई तक बढ़ी तीन आरोपियों की हिरासत

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed