फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Priyanka Chopra: पिता की मौत को याद कर आज भी टूट जाती हैं 'देसी गर्ल', बोलीं- यह दुख मेरा साथी बन गया है

Mon, 29 Apr 2024 01:21 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 29 Apr 2024 01:21 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Chopra Jonas recently spoke about her father Ashok Chopra with whom the actress shared a close bond
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम

प्रियंका चोपड़ा सफल अभिनेत्रियों में शुमार हैं। वह इंटरनेशनल आइकन हैं। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक देसी गर्ल ने अपने अभिनय का जलवा दिखाया है। अभिनेत्री हर मुद्दे पर काफी बेबाकी से बयान देती हैं। कई बार फैंस प्रियंका के इस रवैये की सराहना करते हैं। अब हाल ही में, प्रियंका ने उस पल को याद किया है, जब उनके पिता का निधन हो गया था। अभिनेत्री ने बताया कि उनके पिता की मौत का उन पर काफी गहरा प्रभाव पड़ा था।

Priyanka Chopra Jonas recently spoke about her father Ashok Chopra with whom the actress shared a close bond
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

बहरहाल, अभिनेत्री दिल से देसी हैं और अभी भी अपनी जड़ें परिवार से जोड़कर रखती हैं। हाल ही में, उन्होंने अपने पिता अशोक चोपड़ा के बारे में बात की। अभिनेत्री ने बताया है कि पिता के साथ उनका गहरा रिश्ता था और 2013 में उनके निधन के बाद उन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा था।

Priyanka Chopra Jonas recently spoke about her father Ashok Chopra with whom the actress shared a close bond
निक जोनस, प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

देसी गर्ल ने कहा, "मेरे पिता के निधन के बाद मैं धीरे-धीरे इस निष्कर्ष तक पहुंच गई कि अब मुझे इस दर्द की आदत बना लेनी चाहिए क्योंकि यह कभी कम नहीं होगा। आप कभी भी इससे उबर नहीं पाएंगे। यह आपका साथी बन जाता है। ऐसे भी दिन आते हैं, जब यह दर्द हम पर पूरी तरह से हावी हो जाता है और कुछ दिनों तक रात में खाने का भी मन नहीं करेगा।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Chopra Jonas recently spoke about her father Ashok Chopra with whom the actress shared a close bond
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम

अभिनेत्री ने आगे कहा, "जीवन में ऐसे दिन भी आएंगे, जब आपको यह दर्द बिल्कुल नहीं सताएगा और जब आप कोई तस्वीर देख लेंगे तो यह दर्द फिर से वापस आ जाएगा। आज भी उनकी तस्वीर देखकर वह दिन सामने आ जाता है और मुझे पूरी तरह से झकझोर कर रख देता है। दुख भी आपके जीवन में अपना एक समय लेता है और इसे धीरे-धीरे करके आपको छोड़ना होता है।" मालूम हो कि अशोक चोपड़ा की कैंसर से लड़ाई 2013 में समाप्त हुई, जिसका प्रियंका पर गहरा प्रभाव पड़ा, उन्होंने पिता के लिए एक टैटू भी बनवाया है।

विज्ञापन
Priyanka Chopra Jonas recently spoke about her father Ashok Chopra with whom the actress shared a close bond
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम

प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें, तो उनके पास हॉलीवुड के दो प्रोजेक्ट्स हैं, जिनमे एक 'सिटाडेल 2' और 'हेड्स ऑफ स्टेट' है। इसके अलावा अभिनेत्री के पास एक बॉलीवुड फिल्म भी है, जिसका नाम 'जी ले जरा' है। फैंस अभिनेत्री के दोनों की प्रोजेक्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसके अलावा प्रियंका सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं।

Yami Gautam: यामी गौतम ने अदा किया भगवान का शुक्रिया, बांधे पति आदित्य धर की तारीफों के पुल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed