बॉलीवुड के 'हीमैन' कहे जाने वाले धर्मेंद्र उन कलाकारों में से हैं, जिन्होंने अपने शानदार अभिनय से लोगों के दिलों पर राज किया है। अपने हर किरदार से अमिट छाप छोड़ने वाले धर्मेंद्र अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं। धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर अपनी, अपने परिवार और अपने साथियों की पुरानी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। अब हाल ही में, अभिनेता ने अपने पिता के लिए यादों का पिटारा खोला है और एक प्यारा नोट भी साझा किया है।
Dharmendra: माता-पिता के साथ वक्त न बिता पाने का धर्मेंद्र को है मलाल, पुरानी तस्वीर साझा कर यादों में डूबे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेता ने हाल ही में, अपने एक्स हैंडल पर एक पुरानी तस्वीर साझा की, जिसमें उन्हें और बेटे सनी को अभिनेता के पिता केवल कृष्ण सिंह के दोनों ओर बैठे देखा जा सकता है। एक तरफ जहां छोटे धर्मेंद्र पीच टी-शर्ट पहने नजर आ रहे हैं। वहीं, युवा सनी भी अपने दादा के बगल में बैठे दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा उनके दादाजी केवल कृष्ण को सफेद टी-शर्ट में देखा जा सकता है।
इसके कैप्शन में धर्मेंद्र ने लिखा, “काश! माँ बाप को और वक्त दिया होता!'' इस पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "सर, कृपया हमें बताएं कि हम अपने माता-पिता को कैसे खुश रखें और उन्हें अधिक समय कैसे दें।" इस पर अभिनेता ने जवाब देते हुए कहा, "उन्हें अपने बच्चों की तरह रखो और ट्रीट करो और अगर तुम्हारे बच्चे नहीं हैं तो उनके प्यारे बच्चे बनो।"
kaash! MAA BAAP ko aur waqt diya hota ! pic.twitter.com/GuFxI93Aaf
एक अन्य एक्स यूजर ने लिखा, "सर, यह बात तब क्यों समझ में आती है, जब वह हमारे पास नहीं होते हैं।" इस पर एक अन्य यूजर ने रिप्लाई करते हुए लिखा, "उनके लिए प्रार्थना करें।" एक और यूजर ने लिखा,“उन्हें आप पर गर्व होगा धरम जी। आपने उनका नाम रोशन किया है।" एक यूजर ने धर्मेंद्र की तारीफ करते हुए कहा, “सर, इस तस्वीर में आप सनी पाजी से भी छोटे लग रहे हैं।"
मालूम हो कि धर्मेंद्र के पिता केवल किशन सिंह देओल पंजाब के लुधियाना जिले के एक गांव साहनेवाल में रहते थे। उन्होंने गांव के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्रधानाध्यापक के रूप में कार्य किया। उनकी शादी सतवंत कौर से हुई थी और उनके दो बच्चे थे।
Shahid Mallya Father Death: गायक शाहिद माल्या के पिता सलीम का निधन, काफी समय से थे बीमार