{"_id":"662f3658583fc935a00a8622","slug":"heeramandi-actress-richa-chadha-in-a-recent-interview-recalled-the-moment-where-rekha-kissed-her-baby-bump-2024-04-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Heeramandi: 'जन्म से पहले मिल गया आशीर्वाद', रेखा ने ऋचा के बेबी बंप को किया किस, अभिनेत्री ने दी प्रतिक्रिया","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Heeramandi: 'जन्म से पहले मिल गया आशीर्वाद', रेखा ने ऋचा के बेबी बंप को किया किस, अभिनेत्री ने दी प्रतिक्रिया
अभिनेत्री ऋचा चड्ढा जल्द ही संजय लीला भंसाली की बहु प्रतीक्षित सीरीज 'हीरामंडी' में नजर आएंगी। यह सीरीज अगले महीने ओटीटी पर रिलीज हो रही है। इसमें ऋचा चड्ढा समेत छह अदाकाराएं अहम भूमिकाओं में हैं। हाल ही में, फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान रेखा ने ऋचा के बेबी बंप को किस किया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। अब हाल ही में, अभिनेत्री ने इस पर प्रतिक्रिया दी है।
2 of 5
ऋचा चड्ढा
- फोटो : सोशल मीडिया
इस समय सभी की निगाहें संजय लीला भंसाली की 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' पर हैं। इसकी रिलीज में बस कुछ ही दिन बचे हैं। संजय लीला भंसाली की इस सीरीज में चाहे ट्रेलर हो या गाने, हर चीज में भव्यता और रॉयल्टी झलकती है। पिछले दिनों बॉलीवुड सेलेब्स के लिए फिल्म की स्क्रीनिंग रखी गई थी, जिसमें बॉलीवुड अभिनेत्री रेखा भी नजर आई थीं।
3 of 5
ऋचा चड्ढा
- फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में, हुए वेब शो के प्रीमियर के दौरान ऋचा और दिग्गज अभिनेत्री रेखा का एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में रेखा को ऋचा के बेबी बंप को चूमते हुए देखा गया था, जिसकी फैंस ने खूब प्रशंसा की थी। अब, एक इंटरव्यू में अभिनेत्री ने इस बारे में खुलकर बात की है और इसे रेखा का आशीर्वाद बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ऋचा चड्ढा
- फोटो : सोशल मीडिया
ऋचा ने कहा कि यह जादू की बात थी। अभिनेत्री ने कहा कि स्क्रीनिंग के बाद उन्होंने रेखा को गले लगाया और खूब रोईं, क्योंकि वेब शो में उनका किरदार काफी अलग था। दोनों अपने आंसू नहीं रोक पाए। ऋचा ने आगे कहा, "उनके जैसे दिग्गज से सराहना पाकर मुझे वह सारी मान्यता मिली, जिसकी मुझे जरूरत थी।"
विज्ञापन
5 of 5
ऋचा चड्ढा
- फोटो : सोशल मीडिया
रेखा के बेबी बंप को किस करने के बारे में बात करते हुए ऋचा चड्ढा ने खुलासा किया कि उस वक्त वे सिर्फ बातें कर रहे थे। अभिनेत्री ने कहा, “उन्होंने मुझे गले लगा लिया और उसने मुझे ऐसे देखा जैसे वह मेरे बच्चे को महसूस कर रही हो क्योंकि मैं सातवें महीने में थी। मेरे लिए यह बहुत बड़ा आशीर्वाद है। मेरी संतान को एक दिग्गज का आशीर्वाद मिला है।”
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।