भूल भुलैया के बाद भूल भुलैया 2 भी बॉक्स ऑफिस पर कामयाब रही थी। भूल भुलैया 2 करोना काल और लॉकडाउन के बाद हिट होने वाली पहली फिल्म थी। कार्तिक आर्यन ने इस फिल्म में दमदार अभिनय किया था और उनके साथ कियारा आडवाणी और तब्बू लीड रोल में थीं। दर्शकों को उनकी केमिस्ट्री खूब पसंद आई थी। 'भूल भुलैया 2' ने बॉक्स ऑफिस दमदार कमाई की थी।
Bhool Bhulaiyaa 3: भूल भुलैया 3 पर आया बड़ा अपडेट, जानें लीड एक्टर से लेकर फिल्म रिलीज तक के बारे में सबकुछ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिलहाल इस फिल्म की तीसरी किस्त यानी 'भूल भुलैया 3' को लेकर चर्चा गर्म है। इसके साथ ही ये भी बताया जा रहा है कि फिल्म के तीसरे पार्ट में कार्तिक आर्यन ही नजर आने वाले हैं। गौरतलब है कि फिल्म फ्रेंचाइजी का पहला पार्ट 'भूल भुलैया' साल 2007 में रिलीज हुई थी और इसमें अक्षय कुमार लीड एक्टर के तौर पर नजर आए थे।
यह भी पढ़ें: छोरी 2 की शूटिंग के दौरान घायल हुईं नुसरत, टांके लगवाते हुए वीडियो किया शेयर
हॉरर कॉमेडी से भरपूर इस फिल्म के दोनों पार्ट्स ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की है। दर्शकों को अक्षय कुमार और कार्तिक आर्यन की यह फिल्म काफी पसंद आई थी। वहीं अब इस फिल्म के निर्माता भूषण कुमार ने खुद इस बात की पुष्टि की है कि जल्द भूल भुलैया 3 भी आने वाली है। जी हां, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार निर्देशक भूषण कुमार ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, 'कि साल 2024 के मिड में इस भूल भुलैया 3 की शूटिंग शुरू की जाएगी और साल 2025 में इस फिल्म को रिलीज किया जाएगा'।
यह भी पढ़ें: 'रईस' ने असल जिंदगी में दिखाई 'रईसी', सबसे अमीर एक्टर्स की लिस्ट में टॉम क्रूज से आगे निकले SRK
बातचीत को आगे बढ़ाते हुए भूषण कुमार ने कहा, 'फिलहाल, हम स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं। भूल भुलैया 3 का विचार बड़ा और अनूठा होना चाहिए। ये फिल्म एक स्थापित फ्रेंचाइजी है और इसको लेकर लोगों को काफी उम्मीदें होंगी'। अब भूलभुलैया तीसरी बनने की घोषणा के बाद कार्तिक के फैंस काफी खुश नजर आ रहे है. आखिर वो अपने पसंदीदा स्टार को एक बार फिर सिल्वर स्क्रीन पर देख पाएंगे।
यह भी पढ़ें: 'पठान' ने RRR के ऑस्कर जीतने को लेकर की भविष्यवाणी, राम चरण को धन्यवाद देकर शाहरुख ने कही यह बात
यह भी पढ़ें: ‘मैदान’ की रिलीज टलने की ये रही असली वजह, आंकड़ों में समझिए कैसे बायोपिक का फूटा बुलबुला