{"_id":"67278ce41c6783a81708ee7e","slug":"bhool-bhulaiyaa-3-movie-box-office-collection-day-3-kartik-aaryan-vidya-balan-madhuri-dixit-film-earnings-2024-11-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bhool Bhulaiyaa 3 Collection Day 3: रूह बाबा का चला जादू, कार्तिक की सबसे तेज 100 करोड़ कमाने वाली फिल्म बनी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bhool Bhulaiyaa 3 Collection Day 3: रूह बाबा का चला जादू, कार्तिक की सबसे तेज 100 करोड़ कमाने वाली फिल्म बनी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Sun, 03 Nov 2024 09:14 PM IST
सार
Bhool Bhulaiyaa 3 Movie Box Office Collection Day 3: कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 3 बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से टिकी हुई है। फिल्म ने पहले सप्ताहांत में 100 करोड़ का आंकड़ा आसानी से पार कर लिया है।
विज्ञापन
1 of 6
भूल भुलैया 3
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
दिवाली का त्योहार कार्तिक आर्यन के लिए खुशियों की सौगत लेकर आया है। उनकी हालिया रिलीज फिल्म भूल भुलैया 3 को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। फिल्म को मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रिया से कार्तिक भी काफी ज्यादा खुश हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी भावनाएं भी व्यक्त की हैं।
2 of 6
भूल भुलैया 3
- फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan
कार्तिक की सबसे बड़ी ओपनर
भूल भुलैया 3 कार्तिक आर्यन की सबसे बड़ी ओपनर बन चुकी है। अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी यह फिल्म हंसाने के साथ लोगों को डराने में भी कामयाब रही है। फिल्म ने पहले दिन 35.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर दिग्गजों को भी हैरान कर दिया।
3 of 6
भूल भुलैया 3
- फोटो : इंस्टाग्राम
दूसरे दिन बनी रही मजबूत पकड़
कार्तिक की यह फिल्म हर दिन के साथ बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत कर रही है। बंपर ओपनिंग के बाद दूसरे दिन फिल्म की टिकट खिड़की पर स्थिति और भी मजूबत नजर आई। दूसरे दिन इस फिल्म ने 37 करोड़ रुपये का कारोबार किया। फिल्म की कमाई का यह आंकड़ा स्त्री 2 के दूसरे दिन के कलेक्शन से ज्यादा है। स्त्री 2 ने दूसरे दिन 31.4 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
भूल भुलैया 3
- फोटो : सोशल मीडिया
कार्तिक की सबसे तेज 100 करोड़ कमाने वाली फिल्म बनी
भूल भुलैया 3 कार्तिक के करियर की सबसे तेज 100 करोड़ कमाने वाली फिल्म बन चुकी है। इसने तीन दिन में यह कारनामा कर दिखाया है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक तीसरे दिन फिल्म ने 29.78 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 102.28करोड़ हो गई है। इससे पहले कार्तिक की भूल भुलैया 2 ने 100 तक पहुंचने में नौ दिन का समय लगाया था।
विज्ञापन
5 of 6
भूल भुलैया 3
- फोटो : इंस्टाग्राम
2024 की किन फिल्मों से रही पीछे?
कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 3 की तुलना अगर इस साल की बड़ी हिट फिल्मों से की जाए तो वीकएंड की कमाई में यह स्त्री 2 और कल्कि 2898 एडी से काफी पीछे नजर आती है। वहीं, अजय देवगन की शैतान से यह फिल्म काफी ज्यादा आगे है। स्त्री 2 ने पेड प्रीव्यू को मिलकर पहले सप्ताहांत में 135.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, कल्कि 2898 एडी ने पहले तीन दिन में 220.8 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। इसके अलावा शैतान ने पहले वीकएंड पर महज 54 करोड़ रुपये की ही कमाई की थी।
Celebs Bhai Dooj: आशा भोसले और कंगना रणौत ने मनाया भाई दूज, विशेष अनुष्ठान का किया आयोजन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।