{"_id":"676cda191354c9d430050c39","slug":"bhool-bhulaiyaa-3-ott-release-when-and-where-to-watch-kartik-aaryan-horror-comedy-on-netflix-2024-12-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bhool Bhulaiyaa 3 OTT Release: भूल भुलैया 3 के लिए फैंस का इंतजार खत्म, अब घर बैठे ओटीटी पर देख सकेंगे फिल्म","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bhool Bhulaiyaa 3 OTT Release: भूल भुलैया 3 के लिए फैंस का इंतजार खत्म, अब घर बैठे ओटीटी पर देख सकेंगे फिल्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Thu, 26 Dec 2024 09:53 AM IST
सार
Bhool Bhulaiyaa 3 OTT Release: कार्तिक आर्यन के प्रशंसकों के लिए एक खुशखबरी है। अब उनकी पसंदीदा हॉरर-कॉमेडी फिल्म भूल भुलैया 3 जल्द ही ओटीटी पर उपलब्ध होगी। जानिए कब और कहां देख सकेंगे फिल्म।
विज्ञापन
1 of 5
भूल भुलैया 3 की मंजूलिका
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अनीस बज्मी द्वारा निर्देशित फिल्म भूल भुलैया 3 में कार्तिक आर्यन, विद्या बालन, माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी ने अपनी अदाकारी से सभी का दिल जीत लिया। वहीं अब फिल्म सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद ओटीटी पर रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म अब जल्द ही नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध होगी, जानिए कब देख सकेंगे हॉरर-कॉमेडी फिल्म भूल भुलैया 3।
सिनेमाघरों में रिलीज होने के लगभग दो महीने बाद, कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 3 अब ऑनलाइन रिलीज होने के लिए तैयार है। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध होगी। बुधवार को नेटफ्लिक्स इंडिया ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर करते हुए संकेत दिया कि भूल भुलैया 3 का प्रीमियर 27 दिसंबर को होगा।
3 of 5
भूल भुलैया 3 के रूह बाबा
- फोटो : सोशल मीडिया
नेटफ्लिक्स ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें कार्तिक आर्यन को एक कैमरे की तरफ भागते हुए देखा जा सकता है। पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, "TUDUM: कार्तिक आर्यन के पास आपके लिए एक क्रिसमस सरप्राइज है! जल्द ही आ रहा है।"
मंजूलिका की आहट से डरे हुए तृप्ति और कार्तिक आर्यन
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म भूल भुलैया 3, हॉरर-कॉमेडी फिल्म भूल भुलैया की तीसरी किस्त है। फिल्म दर्शकों को बेहद पसंद आई। अब फिल्म सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर रिलीज के लिए तैयार है, जिसका प्रशंसक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कार्तिक आर्यन ने भी नेटफ्लिक्स पर भूल भुलैया 3 की ओटीटी रिलीज को लेकर एक वीडियो शेयर किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।