फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhool Bhulaiyaa 3: भूल भुलैया 3 में सोनू निगम की आवाज, आमी जे तोमार 3.0 का दिल छू लेने वाला वर्जन हुआ वायरल

Mon, 04 Nov 2024 04:43 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Mon, 04 Nov 2024 04:43 PM IST
सार

Bhool Bhulaiyaa 3: कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 3 बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और अपनी डरावनी कहानी और बेहतरीन साउंडट्रैक, खास तौर पर नए अमी जे तोमार 3.0 के साथ प्रशंसकों का दिल जीत लिया है।

विज्ञापन
Bhool Bhulaiyaa 3 song Ami Je Tomar Sonu Nigam voice Goes Viral Fans Call It Hauting
भूल भुलैया 3 - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम द्वारा इस मशहूर ट्रैक अमी जे तोमार 3.0 को गाकर दर्शकों को फिर बार अपना दीवाना बना लिया। प्रशंसक लगातार फिल्म के इस गाने को लेकर सोनू निगम के गाने और आवाज की तारीफ कर रहे हैं।
Bhool Bhulaiyaa 3 song Ami Je Tomar Sonu Nigam voice Goes Viral Fans Call It Hauting
भूल भुलैया 3 - फोटो : सोशल मीडिया
कार्तिक आर्यन अपनी फिल्म भूल भुलैया 3 की सफलता का लुत्फ उठा रहे हैं, जो 1 नवंबर को अजय देवगन की फिल्म सिंघम अगेन के साथ रिलीज हुई थी। अनीस बज्मी द्वारा निर्देशित, हॉरर-कॉमेडी को देखने के लिए सिनेमाघर भरे हुए हैं, जो कार्तिक के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग है, जहां प्रशंसक और आलोचक फिल्म की कहानी की तारीफ कर रहे हैं, वहीं साउंडट्रैक को भी काफी सराहना मिली है, खासतौर पर अमी जे तोमार 3.0 के लिए। गाने के आकर्षण को बढ़ाते हुए, हाल ही में सोनू निगम द्वारा गाया गया एक गाना ऑनलाइन सामने आया है।
 
Bhool Bhulaiyaa 3 song Ami Je Tomar Sonu Nigam voice Goes Viral Fans Call It Hauting
भूल भुलैया 3 - फोटो : सोशल मीडिया
एक्स अकाउंट पर साझा किए गए एक वीडियो में, सोनू निगम की जबर्दस्त आवाज में अमी जे तोमार 3.0 गाना सुनने के बाद कोई भी उनका दीवाना बन जाएगा। सोनू निगम की आवाज में आमी जे तोमार 3.0 बेहद शानदार लग रहा है, जिसपर प्रशंसक अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bhool Bhulaiyaa 3 song Ami Je Tomar Sonu Nigam voice Goes Viral Fans Call It Hauting
भूल भुलैया 3 - फोटो : सोशल मीडिया
प्रशंसक सोनू की गायकी के इस कदर फैन हो गए हैं कि अब सोशल मीडिया पर उनकी आवाज में आमी जे तोमार 3.0 गाना साझा कर रहे हैं। एक ने लिखा, "यह दिल दहलाने वाला था। मुझे उम्मीद नहीं थी कि बीजी गायक की आवाज ही एकमात्र चीज होगी, जो फिल्म के बाद मेरे साथ रहेगी।" एक और फैन ने लिखा, "आज के भारतीय संगीत के बादशाह के साथ गीत के माध्यम से कहानी सुनाना वापस आ गया है।" एक और फैन ने लिखा, ""साफ तौर पर फिल्म का सबसे अच्छा हिस्सा सोनू निगम की आवाज में आमी जे तोमार 3.0।"
 
विज्ञापन
Bhool Bhulaiyaa 3 song Ami Je Tomar Sonu Nigam voice Goes Viral Fans Call It Hauting
भूल भुलैया 3 - फोटो : सोशल मीडिया
भूल भुलैया 3 में विद्या बालन, माधुरी दीक्षित, तृप्ति डिमरी, राजपाल यादव और संजय मिश्रा जैसे कई सितारे शामिल हैं। सैकनिलक के अनुसार, सिर्फ तीन दिनों में ही फ़िल्म ने 100 करोड़ रुपये के क्लब में एंट्री कर ली है। रविवार तक कुल 106 करोड़ रुपये की कमाई की है।
Varun Dhawan Baby John: वरुण धवन की बेबी जॉन के जबरा फैन हुए करण जौहर, लिखा- वाह मेरे स्टूडेंट..
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed