फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kartik Aryan: विद्या बालन ने कार्तिक आर्यन को दी रिलेशनशिप की सलाह, बोलीं- जो सिंगल हैं, वो रिश्ते में आएं

Wed, 30 Oct 2024 11:27 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Wed, 30 Oct 2024 11:27 AM IST
सार

अभिनेत्री विद्या बालन ने कार्तिक आर्यन को रिलेशनशिप को लेकर सलाह दी है। उन्होंने कहा है कि जो भी सिंगल हैं वो जल्द ही रिलेशनशिप में आ जाएं।

विज्ञापन
Bhool Bhulaiyaa 3 Vidya Balan advice Kartik Aaryan for relationship not to be single
कार्तिक आर्यन-विद्या बालन - फोटो : इंस्टाग्राम-@balanvidya, @kartikaaryan
अभिनेता कार्तिक आर्यन और विद्या बालन पहली बार एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। फिल्म 'भूल भुलैया 3' में दोनों सितारों को साथ देखने के लिए प्रशंसक बहुत उत्साहित हैं। फिल्म की रिलीज से पहले सितारे अपनी फिल्म के प्रमोशनल को लेकर काफी व्यस्त चल रहे हैं। इसी दौरान विद्या बालन ने कार्तिक आर्यन की प्रेम कहानी को जगजाहिर कर दिया था।





 
Bhool Bhulaiyaa 3 Vidya Balan advice Kartik Aaryan for relationship not to be single
कार्तिक आर्यन - फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan
कार्तिक आर्यन को पसंद है अटेंशन
न्यूज 18 से बातचीत के दौरान विद्या बालन ने कहा कि अगर कोई कहता है कि उन्हें अटेंशन पसंद नहीं है, तो ये झूठ है बिल्कुल झूठ। ऐसी बातें अगर अभिनेता कहें, खासकर कार्तिक आर्यन। ये तो बिल्कुल ही झूठ है। ऐसा कहने के बाद विद्या बालन हंसने लगीं। कार्तिक आर्यन इसे बिल्कुल एंजॉय करेंगे। खास कर अटेंशन महिला की ओर से मिले तो जरूर। इस पर कार्तिक आर्यन ने कहा कि मैंने कब कहा कि मुझे अटेंशन नहीं पसंद। मुझे तो पसंद है, भले ही महिलाओं से मिले या पुरुषों से।
 

Nishadh Yusuf: सूर्या और बॉबी देओल की फिल्म 'कंगुवा' के एडिटर का निधन, कमरे में मृत पाए गए निशाद यूसुफ

Bhool Bhulaiyaa 3 Vidya Balan advice Kartik Aaryan for relationship not to be single
कार्तिक आर्यन - फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan
विद्या बालन को छेड़ कार्तिक आर्यन
कार्तिक आर्यन के जवाब पर विद्या ने कहा कि चलो इससे कार्तिक आर्यन ने हिंट तो दे दिया कि वो सिंगल हैं। बहुत बढ़िया, अब उन्होंने दरवाजे खोल दिए हैं। मैं उन्हें सिर्फ यही सलाह देना चाहूंगी कि वे रिलेशनशिप में आएं और अपने जीवनसाथी को पाएं। 28 अक्टूबर को उन्हें हावड़ा ब्रिज पर कोलकाता की मशहूर पीली टैक्सी के ऊपर और बाद में कालीघाट मंदिर में फ़िल्म का प्रचार करते हुए देखा गया था।
 

Bigg boss 18: विवियन डीसेना ने लगाया श्रुतिका अर्जुन के बोलने के तरीके पर सवाल, कहा-'वो नकली हैं'

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhool Bhulaiyaa 3 Vidya Balan advice Kartik Aaryan for relationship not to be single
कार्तिक आर्यन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सेट पर फोन में बिजी रहते कार्तिक
कपिल शर्मा शो के प्रोमो में विद्या ने सबको बताया कि यह जब 'भूल भुलैया-3' की शूटिंग हमारे साथ कर रहा था तो बीच-बीच में फोन पर व्यस्त हो जाता। इस दौरान किसी को 'लव यू, मी टू' कहता रहता। इससे हमें इनकी प्रेमिका के बारे में पता चला। विद्या ने कार्तिक की तरफ देखकर कहा- 'क्या है उसका नाम।'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed