फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vicky Kaushal: 'चिंता को अपना दोस्त बना लो', विक्की कौशल ने एंग्जायटी से निपटने के बारे में की खुलकर

Wed, 30 Oct 2024 10:16 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 30 Oct 2024 10:16 AM IST
सार

Vicky Kaushal On Dealing Anxiety: विक्की कौशल ने बताया कि वह फिल्म निर्देशन में हाथ आजमाने के लिए उत्सुक हैं।इसके अलावा उन्होंने एंग्जायटी से डील करने के बारे में भी बात की है। 

विज्ञापन
Vicky Kaushal shared that the best way to deal with anxiety is to acknowledge it is a great first step
विक्की कौशल - फोटो : इंस्टाग्राम@vickykaushal09

अभिनेता विक्की कौशल ने अपनी फिल्मों से बॉलीवुड में काफी नाम कमाया है। अभिनेता की गिनती आज बॉलीवुड के टॉप कलाकारों की लिस्ट में होती है। हालांकि, विक्की आज जिस मुकाम पर हैं, उसके लिए उन्हें काफी संघर्षों का सामना करना पड़ा है। अब हाल ही में, अभिनेता ने बताया कि करियर में हर तरह का फेज फेस करने के बाद उन्होंने एंग्जायटी से कैसे डील की है। आइए जानते हैं।

Vicky Kaushal shared that the best way to deal with anxiety is to acknowledge it is a great first step
विक्की कौशल - फोटो : इंस्टाग्राम@vickykaushal09

एंग्जायटी से ऐसे डील करते हैं विक्की
हार्पर बाजार के साथ हाल ही में एक साक्षात्कार में, विक्की ने साझा किया, "चिंता के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि इसे स्वीकार किया जाए।" उन्होंने एक वरिष्ठ अभिनेता से मिली सलाह को याद करते हुए कहा, "एक वरिष्ठ अभिनेता ने एक बार मुझसे कहा था कि चिंता को अपना दोस्त बनाओ। यह हमेशा रहेगी; आपको बस इसे नियंत्रित करने की आवश्यकता है। इसे स्वीकार करना एक बेहतरीन पहला कदम है।"

Vicky Kaushal shared that the best way to deal with anxiety is to acknowledge it is a great first step
विक्की कौशल - फोटो : इंस्टाग्राम@vickykaushal09

इस सलाह को मानकर करते हैं डील
विक्की ने क्रिएटिविटी से जुड़े रहने के महत्व के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि चुनौतीपूर्ण समय में वे चिंता में फंसने के बजाय अपनी क्रिएटिविटी पर ध्यान केंद्रित करके आगे बढ़ते हैं। इस समय वे खुद को निर्देशन की दुनिया की ओर ले जाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "मैं फिल्म निर्माण को लेकर काफी ज्यादा उत्साहित हूं। मुझे अभी तक यकीन नहीं है कि मैं निर्देशन में कदम रखूंगा या नहीं, लेकिन मैं बहुत ही उत्सुक हूं।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Vicky Kaushal shared that the best way to deal with anxiety is to acknowledge it is a great first step
विक्की कौशल - फोटो : इंस्टाग्राम @vickykaushal09

बॉक्स ऑफिस पर असफल रही बैड न्यूज
विक्की को आखिरी बार आनंद तिवारी द्वारा निर्देशित बैड न्यूज में देखा गया था। इस रोमांटिक कॉमेडी में तृप्ति डिमरी और एमी विर्क भी थे। यह बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रतिक्रिया पाने में विफल रही।

विज्ञापन
Vicky Kaushal shared that the best way to deal with anxiety is to acknowledge it is a great first step
विक्की कौशल - फोटो : इंस्टाग्राम@vickykaushal09

इस फिल्म में आएंगे नजर
अभिनेता अगली बार छत्रपति शिवाजी महाराज के पुत्र छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित फिल्म छावा में नजर आएंगे। रश्मिका मंदाना अभिनीत यह फिल्म दिसंबर में रिलीज होने वाली है।

Arshad Warsi: 'स्त्री 2' के फैन हुए अरशद वारसी, राजकुमार राव के अभिनय के बारे में कही बड़ी बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed