फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Govinda: अब कैसी है गोविंदा की हालत? बेटे यशवर्धन ने प्रशंसकों को दी पिता के स्वास्थ्य की जानकारी

Wed, 30 Oct 2024 09:41 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Wed, 30 Oct 2024 09:41 AM IST
सार

गोविंदा के बेटे यशवर्धन ने अपने पिता के स्वास्थ्य को लेकर अपडेट दिया है। उन्होंने बताया कि अब उनके पिता की हालत कैसी है। मजाकिया अंदाज में उन्होंने कहा कि वह जल्द ही आपको नाचते हुए नजर आएंगे।

विज्ञापन
Govinda health update Son Yashvardhan give information about his father health to the fans
गोविंदा - फोटो : इंस्टाग्राम-@govinda_herono1
बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा के बेटे यशवर्धन अहूजा ने अपने पिता के स्वास्थ्य को लेकर अपडेट दिया है। यशवर्धन ने बताया उन्हें धोखे से अपने ही हाथ से बंदूक चला दी थी। उन्हें अब बेड रेस्ट करने के लिए बोला गया है। उन्होंने बताया कि पापा अब पहले से ठीक हैं। उन्होंने मजा किया कि वह जल्दी ही डांस करते नजर आएंगे।
Govinda health update Son Yashvardhan give information about his father health to the fans
गोविंदा - फोटो : सोशल मीडिया
यशवर्धन ने दी पिता के स्वास्थ्य की जानकारी
मुंबई में दिवाली पार्टी के दौरान यशवर्धन ने पैपराजी से गोविंदा के टांके हटाने की बात की। उन्होंने बताया, 'बढ़िया, बढ़िया, अब वे पहले से अच्छे हैं। टांके निकाल दिए गए हैं, कोई टेंशन नहीं है'। इतना ही नहीं मजाकिया अंदाज में उन्होंने कहा कि वह जल्द ही डांस करते नजर आएंगे।
Govinda health update Son Yashvardhan give information about his father health to the fans
गोविंदा - फोटो : इंस्टाग्राम @govinda_herono1
गोविंदा ने खुद को मार ली थी गोली
पिछले महीने अभिनेता गोविंदा ने अपने ही हाथ से खुद को गोली मार ली थी। वह कोलकाता जा रहे थे, इस दौरान उन्होंने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से गलती से शॉट लग गया और गोली उनके पैर में लग गई थी।

Alia Bhatt: बेटी राहा को कहानियां सुनाने की आदत डाल रही हैं आलिया, बोलीं- हर माता-पिता को यह करना चाहिए

विज्ञापन
विज्ञापन
Govinda health update Son Yashvardhan give information about his father health to the fans
गोविंदा - फोटो : इंस्टाग्राम @govinda_herono1
खुद बयां की थी घटना की कहानी
गोविंदा ने अस्पताल से आने के बाद पैपराजी से बात की थी। उन्होंने कहा कि थोड़ा गहरा लग गया था, लगा तब विश्वास नहीं हुआ, ऐसे लगा ये क्या हो गया। मैं एक शो के लिए कोलकाता जा रहा था, सुबह करीब 5 बजे। मेरी बंदूक गिर गई और फायर हो गई। मुझे झटका लगा और देखा कि खून बह रहा है।

Ananya Panday: वॉकर ब्लैंको ने खास अंदाज में अनन्या पांडे को किया विश, कहीं ये सच में प्यार का इजहार तो नहीं?
विज्ञापन
Govinda health update Son Yashvardhan give information about his father health to the fans
गोविंदा - फोटो : इंस्टाग्राम @govinda_herono1
प्रशंसकों को किया धन्यवाद
अभिनेता गोविंदा ने हादसे के बाद अस्पताल से बयान जारी किया। उन्होंने डॉक्टरों व प्रशंसकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा, 'नमस्कार, प्रणाम, मैं हूं गोविंदा। आप सभी का आशीर्वाद और बाबा का आशीर्वाद। गोली लगी थी। लेकिन, गुरु की कृपा से गोली निकाल दी गई है। मैं धन्यवाद देता हूं, यहां के डॉक्टरों का। आप सभी की प्रार्थनाओं के लिए आप सभी का धन्यवाद व आभार'।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed