सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

दूसरे रविवार को 'भूत बंगला' ने लगाई छलांग, अक्षय कुमार की फिल्म को मिला वीकएंड का फायदा; जानें कुल कमाई

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Sun, 26 Apr 2026 09:34 PM IST
सार

Bhooth Bangla Collection Day 10: 'भूत बंगला' को दसवें दिन वीकएंड का फायदा मिला है। यह फिल्म 'धुरंधर 2' और 'माइकल' पर भारी पड़ी है।

विज्ञापन
Bhooth bangla box office collection day 10 total earning of akshay kumar film
भूत बंगला - फोटो : अमर उजाला

अक्षय कुमार की अदाकारी वाली फिल्म ‘भूत बंगला’ सिनेमाघरों में सजी हुई है। वीकएंड को छोड़कर फिल्म धीमी रफ्तार से कमाई कर रही है। दूसरे वीकएंड पर भी फिल्म के कलेक्शन में इजाफा हुआ है। आइए जानते हैं रविवार को इस फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है।

Trending Videos
Bhooth bangla box office collection day 10 total earning of akshay kumar film
भूत बंगला - फोटो : सोशल मीडिया
'भूत बंगला' का दसवें दिन का कलेक्शन
'भूत बंगला' के दसवें दिन के कलेक्शन का शुरुआती आंकड़े सामने आने लगे हैं। फिल्म को वीकएंड का फायदा मिला है। खबर लिखे जाने तक इस फिल्म ने 11.44 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। देर रात इस कलेक्शन में इजाफा हो सकता है। इसका टोटल कलेक्शन 112.34 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bhooth bangla box office collection day 10 total earning of akshay kumar film
‘भूत बंगला’ - फोटो : इंस्टाग्राम
'भूत बंगला' का अब तक का कलेक्शन
पेड प्रिव्यू में 'भूत बंगला' ने 3.75 करोड़ रुपये कमाए थे।
पहले दिन इसने बॉक्स ऑफिस पर 12.25 करोड़ रुपये कमाए।
दूसरे दिन इसे वीकएंड का फायदा मिला और इसने 19 करोड़ रुपये कमाए।
तीसरे दिन रविवार को फिल्म की कमाई 23 करोड़ रुपये हो गई।
चौथे दिन इसने 6.75 करोड़ रुपये जुटाए।
फिल्म का पांचवें दिन का कलेक्शन 9.28 करोड़ रुपये हो गया।
छठे दिन फिल्म का कलेक्शन 7.26 करोड़ रुपये रहा।
सातवें दिन इसने 5.50 करोड़ रुपये जुटाए।
आठवें दिन ‘भूत बंगला’ ने 5.75 करोड़ रुपये की कमाई की।
नौवें दिन अक्षय कुमार की फिल्म का कलेक्शन 8.52 करोड़ रुपये रहा।

Michael Collection: तीसरे दिन 'धुरंधर 2' पर हावी हुई 'माइकल', जानें रविवार को हॉलीवुड फिल्म ने कितनी की कमाई

Bhooth bangla box office collection day 10 total earning of akshay kumar film
भूत बंगला - फोटो : X
इन फिल्मों पर भारी पड़ी 'भूत बंगला'
बॉक्स ऑफिस पर 'भूत बंगला' को हॉलीवुड फिल्म 'माइकल' और 'धुरंधर 2' से चुनौती मिल रही है। शनिवार को 'माइकल' ने 4.87 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं 'धुरंधर 2' ने 39वें दिन 2.87 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। 'गिन्नी वेड्स सनी 2' ने आज सिर्फ 29 लाख रुपये कमाए हैं। सिनेमाघरों में इन फिल्मों के बावजूद 'भूत बंगला' ने अच्छा कलेक्शन किया है और सब पर भारी पड़ी है।
विज्ञापन
Bhooth bangla box office collection day 10 total earning of akshay kumar film
भूत बंगला - फोटो : इंस्टाग्राम
क्या है फिल्म की कहानी?
'भूत बंगला' के निर्देशक प्रियदर्शन हैं। प्रियदर्शन और अक्षय कुमार ने 14 वर्षों के बाद इस फिल्म में साथ में काम किया है। इसमें अक्षय कुमार के अलावा वामिका गब्बी, तब्बू, परेश रावल, राजपाल यादव, मिथिला पालकर और असरानी भी हैं।
फिल्म में दिखाया गया है कि अर्जुन (अक्षय कुमार) लंदन से मंगलपुर में अपने पुराने महल में आता है। वह अपनी बहन मीरा की शादी करना चाहता है। ऐसे में महल में हैरान कर देने वाली चीजें होती हैं। महल के बारे में नए राज भी सामने आते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed