{"_id":"69e6e90a7f92bf982900d909","slug":"bhooth-bangla-day-4-and-dacoit-to-dhurandhar-2-box-office-collection-2026-04-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्या मंडे टेस्ट में पास हुए अक्षय कुमार? ‘भूत बंगला’ ने की कितनी कमाई; जानें ‘धुरंधर 2’ और ‘डकैत’ का कलेक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
क्या मंडे टेस्ट में पास हुए अक्षय कुमार? ‘भूत बंगला’ ने की कितनी कमाई; जानें ‘धुरंधर 2’ और ‘डकैत’ का कलेक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Poonam Kandari
Updated Tue, 21 Apr 2026 08:38 AM IST
सार
Box Office Collection: इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्में दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं। इसमें अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’, रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ और मृणाल ठाकुर की ‘डकैत’ शामिल है। जानें इन फिल्मों ने साेमवार को कितनी कमाई की है।
विज्ञापन
1 of 5
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
फिल्मों के लिए सोमवार का दिन किसी परीक्षा से कम नहीं होता है। वीकएंड पर बढ़िया कमाई करने के बाद अचानक सोमवार को फिल्मों की कमाई में भारी गिरावट आती है। लेकिन जिन फिल्मों का क्रेज दर्शकों के बीच बना रहता है, वह फिल्में सोमवार को भी अच्छा कलेक्शन कर लेती है। जानिए, बीते सोमवार को फिल्म ‘भूत बंगला’, ‘धुरंधर 2’ और ‘डकैत’ ने कितना कलेक्शन किया है।
2 of 5
'भूत बंगला' में अक्षय कुमार
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
‘भूत बंगला’ ने चौथे दिन कितना कमाया?
अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ को रिलीज हुए चार दिन हो चुके हैं। सोमवार को यानी रिलीज के चौथे दिन इस फिल्म ने 6.75 करोड़ रुपये कमाए हैं। जबकि रविवार को यह फिल्म 23 करोड़ रुपये अपने खाते में जमा करने में कामयाब रही थी। फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 64.75 करोड़ रुपये हो चुका है। अक्षय कुमार की यह हॉरर-कॉमेडी फिल्म उनकी पिछली फिल्मों जैसा कमाल नहीं दिखा पा रही है।
3 of 5
'डकैत' की स्टार कास्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
‘डकैत’ के लिए मुश्किल हुई कमाई की डगर
अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर स्टारर फिल्म ‘डकैत’ तेलुगु और हिंदी दोनों भाषाओं में रिलीज हुई। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बहुत जबरदस्त कलेक्शन नहीं कर सकती है। रिलीज के 11वें दिन इसने 40 लाख रुपये ही कमाए हैं। जबकि रविवार को ‘डकैत’ ने 1.46 करोड़ रुपये कमा लिए थे। फिल्म का कुल कलेक्शन भी 32.46 करोड़ रुपये है। इस फिल्म का कलेक्शन 12 दिन में ही लाखों में सिमट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
धुरंधर 2 में रणवीर सिंह
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
‘धुरंधर 2’ का जलवा बरकरार
रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ को थिएटर में 33 दिन हो चुके हैं। इस फिल्म ने सोमवार को यानी रिलीज के 33वें दिन 1.62 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। जबकि रविवार को यह फिल्म 5.20 करोड़ रुपये कमाने में सफल रही। इस फिल्म का कुल कलेक्शन 1,117.33 करोड़ रुपये हो चुका है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड भी 1,791.42 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। यह बॉलीवुड में 1000 करोड़ रुपये से अधिक कमाने वाली पहली फिल्म बन गई है।
विज्ञापन
5 of 5
फिल्म 'भूत बंगला' और 'धुरंधर 2'
- फोटो : सोशल मीडिया
सोमवार के रिपोर्ट कार्ड में ‘धुरंधर 2’ और ‘भूत बंगला’ हुई पास
मंडे टेस्ट में फिल्म ‘भूत बंगला’ और ‘धुरंधर 2’ ने अपने कलेक्शन को करोड़ों रुपये में बनाए रखा। जबकि ‘डकैत’ की कमाई निराशाजनक रही। देखना होगा कि आगे वीक डेज पर यह फिल्में कैसा कलेक्शन करती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।