सुशांत सिंह राजपूत के निधन को पांच दिन हो गए हैं। लेकिन उनके करीबी दोस्त और फैंस अब तक उन्हें भुला नहीं पाए हैं। अब तक सोशल मीडिया पर सुशांत को याद किया जा रहा है। अब हाल ही में सुशांत की करीबी दोस्त और उनके साथ फिल्म सोन चिड़िया में नजर आने वालीं अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने एक बार फिर से सुशांत को याद किया है।
भूमि पेडनेकर को फिर याद आए सुशांत सिंह राजपूत, लिखा- 'तुम बहुत याद आओगे SSR'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भूमि ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए सुशांत को याद करते हुए उनके साथ बिताए हुए पलों के बारे में लिखा है। सुशांत अंतरिक्ष, किताबों और कोडिंग से खूब प्यार करते थे। वो अपने सभी करीबियों को भी ये सब जानकारी देने के लिए एक्साइटेड रहते थे। वो भूमि से भी इस बारे में बात करते थे। भूमि ने अपनी पोस्ट के जरिए इस बारे में भी बताया है।
भूमि ने अपनी पोस्ट में बताया है कि सुशांत को किताबों, अंतरिक्ष और म्यूजिक से कितना प्यार था, वो इस प्यार को दूसरों के साथ बांटते भी थे। भूमि ने बताया कि शूटिंग के दौरान सुशांत सेट पर उनके टीचर बन गए थे, भूमि उनका इंतजार पेन और पेपर लेकर किया करती थीं। सुशांत ने खुशी से उछलते हुए भूमि और बाकी लोगों को भी अपने टेलिस्कोप से अलग-अलग ग्रह और ब्लैक होल दिखाया, जिसे देखकर वे हक्की- बक्की रह गई थीं।
A post shared by Bhumi✨ (@bhumipednekar) on
आगे भूमि ने लिखा, 'हमने कई लेखकों की बातें की है, साथ में थ्योरी, सफलता और जिंदगी पर चर्चा की है। हमने बहस की है, हमारी लड़ाई हुई है। हमने चार्ट्स और एल्गोरिद्म की मदद से म्यूजिक को समझने की कोशिश भी की है। तुमने आर्ट की मदद से न्यूटन की थ्योरी समझाने की कोशिश की थी। तुमने मुझे जिंदगीभर का एक्सपीरियंस दे दिया मेरे दोस्त। तुम्हारे जाने का गम तुमसे मिल चुके लोगों और जो अभी तक नहीं मिले सबको है। तुम याद आओगे हमारे SSR.'
गौरतलब है कि भूमि पेडनेकर और सुशांत सिंह राजपूत फिल्म 'सोन चिड़िया' में नजर आए थे। इस फिल्म में सुशांत की एक्टिंग की खूब सराहना की गई थी। सुशांत के निधन के बाद भी भूमि ने उनके लिए एक इमोशनल पोस्ट किया था। सुशांत और भूमि काफी अच्छे दोस्त भी थे।
पढ़ें: 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' भी चढ़ी थी नेपोटिज्म की भेट, अभय देओल ने अवॉर्ड्स को बताया 'फैमिली फेयर'