आयुष्मान खुराना और भूमि पेडनेकर की फिल्म 'दम लगा के हईशा' ने गुरुवार को अपने पांच साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर फिल्म के दोनों ही मुख्य कलाकारों ने इंस्टाग्राम पर अपनी खुशी अनोखे तरीके से साझा की। जहां आयुष्मान ने लिखा, 'दम लगा के हईशा के पांच साल पूरे। मेरी खास फिल्मों में से एक।' वहीं भूमि ने लिखा, 'प्रेम और संध्या, मेरी लाइफ बदलने के लिए शुक्रिया। मुझे ऐसी फिल्म देने के लिए शुक्रिया जो मुझे उम्र भर याद रहेगी और उसका किरदार जो हमेशा मेरा हिस्सा बना रहेगा।'
'दम लगा के हईशा' को लेकर भावुक हुए आयुष्मान और भूमि, पांच साल पूरे होने पर दिया खास संदेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरतलब है कि इस फिल्म को क्रिटिक्स से लेकर दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इस फिल्म को सर्वश्रेष्ठ फिल्म के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार भी प्राप्त हुआ था। आयुष्मान और भूमि के अलावा संजय मिश्रा और सीमा पाहवा भी मुख्य किरदार में नजर आए थे। फिल्म का निर्देशन और लेखन शरत कटारिया ने किया था। यह फिल्म 27 फरवरी 2015 को रिलीज हुई थी।
View this post on Instagram
5 Years Of Dum Laga Ke Haisha. One of my most special films 🧡
A post shared by Ayushmann Khurrana (@ayushmannk) on
कम बजट में बनी यह फिल्म करीब 50 दिनों तक थियेटर में टिकी हुई थी। फिल्म ने करीब 72 करोड़ रुपये की कमाई की थी। राष्ट्रीय पुरस्कार के अलावा इस फिल्म को फिल्मफेयर में पांच श्रेणियों में नामांकित किया गया था। जिसमें से इसने सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री डेब्यू और सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी का पुरस्कार अपने नाम किया था।
View this post on Instagram
A post shared by Bhumi✨ (@bhumipednekar) on
भूमि की यह डेब्यू फिल्म रही जिसमें उनका लुक काफी अलग था। फिल्म में उनका वजन काफी बढ़ा हुआ था। वह संध्या वर्मा के किरदार में होती हैं जो एक मध्यम परिवार से ताल्लुक रखती है। उनकी शादी प्रेम प्रकाश तिवारी (आयुष्मान खुराना) से हो जाती है। शुरुआत में दोनों का रिश्ता कुछ खास नहीं होता है। प्रेम अपनी पत्नी के बढ़े वजन से समाज में बेइज्जती महसूस करता है। धीरे-धीरे उनका रिश्ता टूटने के करीब पहुंच जाता है लेकिन फिर इन मुश्किलों की दीवार किनारे हो जाती है और दोनों को एक दूसरे से प्यार हो जाता है।