भूमि पेडनेकर ने जीता अवॉर्ड और अक्षय कुमार ने लिया लेबर पेन टेस्ट, पांच खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भूमि पेडनेकर ने जीता अवॉर्ड
अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव और पुरस्कार, मकाओ ने भारतीय अभिनेता भूमि पेडनेकर को "एशियन स्टार्स अप नेक्स्ट" के रूप में सम्मानित किया है। यह पुरस्कार एशियाई ऑन-स्क्रीन प्रतिभा को पहचानने और बढ़ावा देने के लिए है, जिन्होंने खुद को स्थापित किया है, और उनके अंदर वैश्विक स्तर पहचान बनाने की भी क्षमता है।
लीड रोल में नजर आएंगे अपारशक्ति खुराना
आयुष्मान खुराना के छोटे भाई अपारशक्ति खुराना अब जल्द ही फिल्म में लीड रोल में नजर आने वाले हैं। खबर है कि अपारशक्ति खुराना प्रनूतन बहल के अपोजिट एक फिल्म में नजर आएंगे। इसे Dino Morea प्रोड्यूस कर रहे हैं। वह 'पति पत्नी और वो', 'दंगल' और 'स्त्री' जैसी फिल्मों में लोगों को एंटरटेन कर चुके हैं। अब तक वो फिल्मों में सपोर्टिंग रोल में नजर आए हैं।
इस निर्देशक ने 3 बार किया था अर्जुन कपूर को रिजेक्ट
अर्जुन कपूर इन दिनों फिल्म पानीपत को लेकर चर्चा में हैं। पानीपत को लेकर विवाद पिछले कुछ समय से चल रहा है। इस बीच अर्जुन कपूर ने बताया है कि आदित्य चोपड़ा ने मुझे तीन से चार बार रिजेक्ट किया था। अर्जुन ने कहा, मुझे नहीं पता कि इसका मेरे सरनेम से कोई लेना-देना है या नहीं। उन्होंने कहा था, 'मैं तुम्हें एक कैरेक्टर एक्टर के रूप में ले सकता हूं।' इसके बाद मुझे 'इशकजादे' मिली।
गंगा घाट पर थिरके आलिया और रणबीर
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जल्द ही ब्रह्मास्त्र में नजर आने वाले हैं। फिल्म के लिए आलिया और रणबीर बनारस की गलियों से होते हुए गई घाट पहुंचे। जहां उन्हें रेमो डिसूजा द्वारा कोरियोग्राफ किया हुआ डांस करना था। गाने में दोनों की केमिस्ट्री लाजवाब लग रही थी।