फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भूमि पेडनेकर के नाना का निधन, घटना के बाद भी ट्रेलर लॉन्च इवेंट में हुईं शामिल

Tue, 24 Sep 2019 01:41 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Tue, 24 Sep 2019 01:41 AM IST
विज्ञापन
bhumi pednekar grandfather dies actress remember him by emotional letter
Bhumi Pednekar - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर के लिए रविवार को एक बुरी खबर आई। भूमि के नाना मेजर ध्यानचंद हुड्डा का निधन हो गया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक इमोशनल पोस्ट लिखते हुए इस बात की जानकारी दी। इस दुखद घटना के बाद भी भूमि सोमवार को अपनी आने वाली फिल्म सांड की आंख के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में पहुंचीं।



bhumi pednekar grandfather dies actress remember him by emotional letter
Bhumi Pednekar - फोटो : सोशल मीडिया

भूमि ने अपने नाना के साथ एक तस्वीर शेयर की। इसमें उनके नाना के साथ उनकी मां और बहन भी नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए भूमि ने लिखा- 'मुझे याद है..जब मैं छोटी थी तो मैं आपसे कहा करती थी कि नाना आप जिस तरह से मुझे गोद में लेंगे, मैं भी आपको वैसे ही उठाऊंगी। ये एक ऐसा किस्सा था जो आप हर किसी को मजे से बताया करते थे। आज मैं आपके बारे में सोच रही थी और उस प्यार के बारे में जो आपने हम सबको दिया है। सर्दियों और गर्मियों के वो दिन जो हम जयपुर में बिताया करते थे, जहां हम आपकी आर्मी यूनिफॉर्म देखा करते थे और आपको लगी गोली के निशान को देखकर पूछा करते थे कि ये आपको कैसे मिला।'

bhumi pednekar grandfather dies actress remember him by emotional letter
bhumi pednekar - फोटो : amar ujala

भूमि ने आगे लिखा- 'शुक्रिया नाना और नानी मुझे सबसे अच्छा बचपन देने के लिए। आप हमेशा हमारे साथ रहेंगे, आपकी यादें हमारे दिमाग में गहराई से मौजूद हैं और मैं अपनी आने वाली पीढ़ियों के साथ आपकी सभी कहानियां साझा करूंगी। आपकी आत्मा को शांति मिले नानाजी। मेरी जिंदगी आपको समर्पित है नानी। ध्यानचंद हुड्डा 22 सितंबर 2019।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

I remember I used to tell you as a kid that “nana I will pick you up, the way you pick me up”, a story you very fondly told everyone always ♥️ Today, I think of you and all the love you’ve given us all - The summers & winters in Jaipur, where we used to look at your Army uniform and ask you stories of how you got that bullet mark, where the little joys of simply eating a fruit plucked from the garden or the customary evening in your room with everyone and chai, filled us all with the utmost joy. Thank you Nana & Nani for giving me the best childhood one could ever ask for 🙏🏼 You will always be with us, your memories are deeply etched in our minds and I will share all your stories with the generations to come ♥️ Nana you’re now with the love of your life. May your soul rest in peace Nanaji. My life is dedicated you and nani 🙏🏻 Maj. Dayachand Hooda 22.9.2019 & Eternity 🌸 #ForeverMine

A post shared by Bhumi Pednekar (@bhumipednekar) on

विज्ञापन
विज्ञापन
bhumi pednekar grandfather dies actress remember him by emotional letter
Saand Ki Aankh Trailer launch - फोटो : amar ujala mumbai

बता दें कि सांड की आंख के ट्रेलर रिलीज के मौके पर दोनों ही दादियों के किरदार निभा रही अभिनेत्रियां भूमि पेडनेकर और तापसी पन्नू मौजूद रहीं। सोने पर सुहागा तब हुआ जब कहानी की असली दादी भी यहां पहुंचीं। 

विज्ञापन
bhumi pednekar grandfather dies actress remember him by emotional letter
Saand Ki Aankh Trailer launch - फोटो : amar ujala mumbai

हालांकि दादी चंद्रो तोमर किसी कारण वश यहां नहीं आ पाईं, पर प्रकाशी यहां पहुंची। दादी प्रकाशी के चेहरे पर उत्साह और जु़बान पर दोनों अदाकारओं की वाहवाही के अलावा कुछ और नहीं दिखा। वहीं यहां मौजूद दर्शकों को ट्रेलर देखने के बाद यह भी विश्वास हो गया की दोनों ही अभिनेत्रियों ने अपने किरदार बहुत ही उम्दा तरीके से निभाएं हैं। 

ये भी पढ़ें: सांड की आंख के ट्रेलर लॉन्च पर भावुक हुईं तापसी-भूमि, बोलीं- यह फिल्म मां और दादी के नाम

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed