{"_id":"5c507bd5bdec224bff2415fd","slug":"bhumi-pednekar-remember-her-struggle-day-before-film","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पहली बार ऑडिशन देते समय हैरान रह गई थीं ये एक्ट्रेस, बोलीं-मैं अचानक अभिनेत्री नहीं बनीं","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पहली बार ऑडिशन देते समय हैरान रह गई थीं ये एक्ट्रेस, बोलीं-मैं अचानक अभिनेत्री नहीं बनीं
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Wed, 30 Jan 2019 07:51 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
भूमि पेडनेकर
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेत्री भूमि पेडनेकर का कहना है कि वह हमेशा से ही एक कलाकार के रूप में खुद को स्थापित करना चाहती थीं। अभिनेत्री के मुताबिक उनका बॉलीवुड में काम करना कोई इत्तफाक नहीं, बल्कि एक सोची-समझी रणनीति का हिस्सा है। यह भी जोड़ा कि वह अचानक बॉलीवुड का हिस्सा नहीं बनीं, बल्कि इसके लिए उन्हें कड़ी मेहनत करनी पड़ी।
Trending Videos
2 of 4
Bhumi Pednekar
- फोटो : file photo
भूमि ने बताया कि उन्होंने बहुत कम उम्र से ही काम करना शुरू कर दिया था और उन्हें विश्वास था कि एक दिन उनके काम को पहचान मिलेगी। फिल्मों में प्रयास करने से पहले भूमि यश राज फिल्म्स के कास्टिंग डायरेक्टर शानू शर्मा की सहायक हुआ करती थीं। यश राज फिल्म्स ने ‘दम लगा के हईशा’ का निर्माण किया तो उसमें भूमि को बतौर अभिनेत्री काम करने का मौका मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
bhumi pednekar
- फोटो : file photo
उन्होंने अपने अभिनय से काफी वाहवाही बटोरी। उन्होंने कहा, ‘एक बॉर मुझे एक स्क्रिप्ट दी गई, लेकिन मुझे नहीं पता था कि मेरा ऑडिशन लिया जा रहा था। मैं इसे नकली ऑडिशन समझ रही थी। इस दौरान शानू ने मुझे करने के लिए चार दृश्य दिए और मैंने उन सभी को किया।’
4 of 4
Bhumi Pednekar
दम लगा के हईशा के निर्देशक शरत कटारिया को मेरा काम पसंद आया, तो उन्होंने मुझसे पूछा- क्या तुम्हें पता है कि यह एक नकली ऑडिशन नहीं था। हम वास्तव में आपका ऑडिशन ले रहे थे।’ यह सुनकर पहले तो भूमि चकित हुईं फिर उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X