सब्सक्राइब करें

Bhumi Pednekar: खूबसूरती के मामले में भूमि को टक्कर देती हैं उनकी बहन, इंडस्ट्री में डेब्यू की है तैयारी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 31 Aug 2022 01:32 PM IST
विज्ञापन
Bhumi Pednekar sister Samiksha Pednekar is as beautiful as Raksha Bandhan actress photos viral on internet
Bhumi Pednekar, Samiksha Pednekar - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है। सामाजिक संदेश देने वाली कई फिल्मों में भूमि ने अपने शानदार अभिनय का परिचय कराया है। इसके अलावा वह अपनी खूबसूरती और स्टाइल को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। लेकिन, क्या आपको पता है कि भूमि पेडनेकर की एक बहन भी हैं। दिलचस्प बात यह है कि खूबसूरती के मामले में एक्ट्रेस की बहन उनसे भी चार कदम आगे हैं।

Trending Videos
Bhumi Pednekar sister Samiksha Pednekar is as beautiful as Raksha Bandhan actress photos viral on internet
Bhumi Pednekar, Samiksha Pednekar - फोटो : सोशल मीडिया

आपको बता दें कि भूमि पेडनेकर की बहन का नाम समीक्षा पेडनेकर है। समीक्षा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपनी स्टाइलिश तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती नजर आती हैं। खूबसूरती से लेकर स्टाइल, फिगर और ग्लैमर तक समीक्षा में वह सारी खूबियां हैं, जो आमतौर पर एक एक्ट्रेस में देखी जाती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhumi Pednekar sister Samiksha Pednekar is as beautiful as Raksha Bandhan actress photos viral on internet
Bhumi Pednekar, Samiksha Pednekar - फोटो : सोशल मीडिया

समीक्षा पेडनेकर मॉडलिंग की दुनिया में सक्रिय हैं। इसके अलावा वह पेशे से एक वकील भी हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर फैंस समीक्षा की तुलना उनकी बहन भूमि पेडनेकर से करते नजर आते हैं। बीते दिनों समीक्षा की कई तस्वीरें काफी वायरल हुई थीं। समीक्षा बॉलीवुड स्टार तो नहीं हैं, लेकिन वह सोशल मीडिया स्टार जरूर हैं।

Bhumi Pednekar sister Samiksha Pednekar is as beautiful as Raksha Bandhan actress photos viral on internet
Bhumi Pednekar, Samiksha Pednekar - फोटो : सोशल मीडिया

पेशेवर वकील होने के साथ-साथ समीक्षा ने सोशल मीडिया पर भी अपनी अच्छी पहचान बनाई है। वह ब्रांड और एड फिल्मों का हिस्सा हैं। दोनों बहनें लगभग एक जैसी दिखती हैं और अक्सर इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इनकी शक्ल एक-दूसरे इतनी ज्यादा मिलती है कि लोग इन्हें जुड़वा बहनें समझ बैठते हैं। हालांकि, सच तो यह है कि भूमि और समीक्षा जुड़वा नहीं हैं। दोनों के बीच उम्र का फासला है। समीक्षा अपनी बहन भूमि से तीन साल छोटी हैं। फैंस इंतजार में हैं कि समीक्षा कब बॉलीवुड में दस्तक देंगी। लेकिन, रिपोर्ट्स के मुताबिक फिलहाल समीक्षा का बॉलवुड में आने का कोई इरादा नहीं है, वह मॉडलिंग की दुनिया में ही खुश हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed