{"_id":"675a5e2ed7cf7f488a0a111c","slug":"bhumi-pednekar-used-to-dress-up-with-delhi-sarojini-nagar-clothes-says-i-love-the-fashion-trend-2024-12-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bhumi Pednekar: हां, मैंने सरोजनी नगर के कपड़ों से बनाया अपना फैशन, ये तो दिल को अच्छा लगने वाली बात है","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bhumi Pednekar: हां, मैंने सरोजनी नगर के कपड़ों से बनाया अपना फैशन, ये तो दिल को अच्छा लगने वाली बात है
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Thu, 12 Dec 2024 09:33 AM IST
सार
Bhumi Pednekar: बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर के लिए फैशन वह है जो सरल, सहज और सामाजिक हो। उन्हें महंगे कपड़े या फिर डिजाइनर कपड़ों में नहीं बल्कि दिल्ली के सरोजनी नगर के कपड़ों में भी फैशन नजर आता है। आइए जानते हैं फैशन को लेकर भूमि की क्या राय है...
विज्ञापन
1 of 5
भूमि पेडनेकर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
पर्यावरण सुरक्षा को लेकर शुरू से मुखर रहीं अभिनेत्री भूमि पेडनेकर फैशन के जरिये भी समाज को मुखर बनाने का दम भरती रही हैं। वह मानती हैं कि एक महिला अपने तौर तरीकों, खुद को समाज में प्रस्तुत करने के ढंग और अपने लिबास से परिवर्तन की प्रहरी बन सकती है। इस बार की चार बातें अभिनेत्री भूमि पेडनेकर से
2 of 5
भूमि पेडनेकर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
भूमि का ये स्पष्ट मानना रहा है किसी भी नई चीज को अपनाने के लिए उसके बारे में जानकारी होना बहुत जरूरी है। वह कहती हैं, “फैशन को लेकर ये समझना बहुत जरूरी है कि इसका सहज, सरल और सामाजिक होना अनिवार्य है। सिर्फ महंगे वस्त्र या डिजाइनर कपड़ों से ही फैशन होता है, ये भी सही नहीं है। फैशन सामाजिक बदलाव का एक बहुत बड़ा मानक है, ये बात मैं शुरू से मानती रही हूं।”
3 of 5
भूमि पेडनेकर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हमारे आसपास के वातावरण को संभालने में फैशन किस तरह काम आ सकता है, इस बारे में भूमि कहती हैं, “पर्यावरण संरक्षण पर काम करने के दौरान ही कोरोना संक्रमण काल के बाद मैंने फैशन के इस पहलू के बारे में लोगों को जागरूक करना शुरू किया। हम लोग जब दिल्ली में थे तो मैं सरोजनी नगर से ही कपड़े लाती थी। फिर उनमें अपनी सोच के हिसाब से मोहल्ले के टेलर मास्टर से बदलाव कराती और नई ड्रेस तैयार कर लेती।”
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
भूमि पेडनेकर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
भूमि पेडनेकर के मुताबिक, “हमारे लिबास हमारे व्यक्तित्व की पहली बनागी होते हैं और इसका सबसे सुंदर उदाहरण मैं अभिनेत्री रेखा जी को मानती हूं। उनका आकर्षण उनके लिबास को देखकर जो बनता है, उससे न जाने कितने लोग प्रभावित हुए हैं। लोगों ने भी अब सार्वजनिक कार्यक्रमों में उनके जैसा दिखना शुरू कर दिया है।”
विज्ञापन
5 of 5
भूमि पेडनेकर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
नई सोच का फैशन आज हर तरफ डिमांड में है। लेकिन, भूमि कहती हैं, “फैशन वही अच्छा लगता है जो हमारे आसपास के वातावरण के मुताबिक हो। मौसम के मुताबिक हो और हमारी सोच व हमारी परंपराओं के मुताबिक हो। आधुनिक दिखने के लिए आधुनिक कपड़ों से ज्यादा जरूरी आधुनिक सोच है। वह सोच जो रंग, रूप, जाति, वर्ग, क्षेत्र आदि से परे है।”
Kareena Kapoor: पीएम मोदी के साथ मिलकर पूरा हुआ करीना कपूर का सपना, बोलीं- उनके बगल में बैठना...
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।