{"_id":"6759b95eb0fb98822201adbd","slug":"pm-modi-meet-kareena-kapoor-alia-bhatt-ranbir-kapoor-saif-ali-khan-send-special-gifts-to-jeh-taimur-raha-2024-12-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Modi: जानिए कपूर परिवार ने पीएम मोदी को तोहफे में क्या-क्या दिया, जेह-तैमूर-राहा को मिला स्पेशल गिफ्ट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
PM Modi: जानिए कपूर परिवार ने पीएम मोदी को तोहफे में क्या-क्या दिया, जेह-तैमूर-राहा को मिला स्पेशल गिफ्ट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Thu, 12 Dec 2024 08:14 AM IST
सार
PM Modi: प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने राज कपूर की 100वीं जयंती से पहले कपूर फैमिली से मुलाकात की, जिस दौरान कपूर परिवार ने पीएम मोदी को खास गिफ्ट दिए। वहीं पीएम मोदी ने राहा, जेह और तैमूर के लिए खास गिफ्ट दिया।
विज्ञापन
1 of 8
कपूर परिवार ने की पीएम मोदी से खास मुलाकात
- फोटो : इंस्टाग्राम@kareenakapoorkhan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता राज कपूर की 100वीं जयंती आने वाली है। इस मौके से पहले कपूर परिवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस खास मौके पर पीएम मोदी को सभी ने खास गिफ्ट दिए। वहीं पीएम मोदी ने कपूर फैमिली के बच्चों के लिए खास गिफ्ट दिया।
2 of 8
कपूर परिवार ने की पीएम मोदी से खास मुलाकात
- फोटो : PTI
अरमान जैन और रणबीर कपूर ने कपूर फैमिली की 10 या 12 वस्तुओं में से एक खास वस्तु पीएम मोदी को गिफ्ट में दी। अरमान जैन ने कहा यह हम आपको पेश करना चाहते हैं। इस पर पीएम मोदी ने कहा कि यहां जो पीएम म्यूजियम बना है, मैं उसमें इस खास गिफ्ट को रखूंगा। इस बात पर मौजूद कपूर परिवार के सभी लोगों के चेहरों पर बड़ी सी मुस्कान आ गई और उन सभी ने उत्साह के साथ तालियां बजाईं।
3 of 8
कपूर परिवार ने की पीएम मोदी से खास मुलाकात
- फोटो : PTI
बॉलीवुड अभिनेत्री नीतू कपूर ने पीएम नरेंद्र मोदी को गिफ्ट के तौर पर गणपति की एक प्यारी तस्वीर दी, जिसे देखते ही पीएम मोदी बोल उठे जय गणेश।
कपूर परिवार ने की पीएम मोदी से खास मुलाकात
- फोटो : PTI
इस दौरान निखिल नंदा और निताशा आनंद ने पीएम मोदी को राज कपूर को एक बैग दिया, जिसमें राज कपूर की तस्वीर लगी हुई थी। शायद उसमें राज कपूर की फिल्मों की सीडी हो या फिर गानों की सीडी भी हो सकती है।
विज्ञापन
5 of 8
कपूर परिवार ने की पीएम मोदी से खास मुलाकात
- फोटो : PTI
इस खास मुलाकात के दौरान नीतू कपूर ने बताया कि रिद्धिमा कपूर ने 10 सालों तक पीएम मोदी को यह खास गिफ्ट देने के लिए इंतजार किया है। पीएम मोदी यह बात सुनकर चौंक गए और प्यार से रिद्धिमा के सिर पर हाथ रख कर आशीर्वाद दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।