फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आशा भोसले-भूपेन हजारिका का जन्मदिन और वीना मलिक की बदजुबानी सहित ये हैं मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें

Sun, 08 Sep 2019 11:43 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sun, 08 Sep 2019 11:43 AM IST
विज्ञापन
Bhupen Hazarika Birthday Asha Bhosle Birthday and salman khan statement entertainment news
Asha Bhosle and Bhupen Hazarika - फोटो : Social Media

सुरों की मल्लिका आशा भोसले को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। आज आशा ताई अपना 86वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। उन्होंने अपनी आवाज से करोड़ों दिलों पर राज किया है। आशा जी अभी तक 1000 से ज्यादा फिल्मों के गाने गा चुकी हैं। उन्होंने 20 भाषाओं में करीब 14000 गीतों को अपनी आवाज दी है। आशा भोसले ने 10 साल की उम्र से ही गाना शुरू कर दिया था। आशा के पिता दीनानाथ मंगेशकर मशहूर थिएटर एक्टर और क्लासिकल सिंगर थे। जब आशा ताई 9 साल की थीं तब उनके पिता का देहांत हो गया था। इस वजह से उन्होंने अपनी बड़ी बहन लता मंगेशकर के साथ मिलकर सिंगिंग और एक्टिंग शुरू कर दी थी। 



छोटी उम्र में बहन के पीए से शादी कर पछताई थीं आशा भोसले, बच्चों की मौत ने किया गमजदा

Bhupen Hazarika Birthday Asha Bhosle Birthday and salman khan statement entertainment news
भूपेन हजारिका - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदी सिनेमा के मशहूर गायक गायक भूपेन हजारिका का जन्मदिन 8 सितंबर को होता है। कई गानों को अपनी खूबसूरत आवाज देकर भूपेन ने लाखों-करोड़ों लोगों का दिल जीता। हिंदी सिनेमा और संगीत के लिए में शानदार योगदान देने के लिए हाल ही में भूपेन हजारिका को भारत रत्न से भी सम्मानित किया गया था। भूपेन हजारिका भले की अब इस हमारे बीच नहीं हों लेकिन उनकी प्रेम कहानी हमेशा से सुर्खियों में रही है। 

भूपेन हजारिका के प्यार में पड़ गई थी ये अभिनेत्री, उम्र में था 20 साल से भी ज्यादा का अंतर

Bhupen Hazarika Birthday Asha Bhosle Birthday and salman khan statement entertainment news
satish kaul - फोटो : Social Media

बॉलीवुड की दुनिया कब किसको आसमान पर पहुंचा दे और कब किसको लाकर जमीन पर पटक दे, कुछ कहा नहीं जा सकता। अमिताभ बच्चन, दिलीप कुमार से लेकर शाहरुख खान और गोविंदा तक के साथ काम कर चुके बॉलीवुड, टेलीविजन और पंजाबी सिनेमा के कलाकार सतीश कौल की कहानी भी ऐसी ही है। यह कहानी किसी को भी रुला देगी। 8 सितंबर 1954 को कश्मीर में जन्मे सतीश कौल का आज जन्मदिन है।

अमिताभ-दिलीप के साथ काम कर चुका एक्टर जब दाने-दाने को हुआ मोहताज, हालत देखकर आ जाएगा रोना

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhupen Hazarika Birthday Asha Bhosle Birthday and salman khan statement entertainment news
Salman Khan - फोटो : Social Media

सलमान खान ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 30 साल पहले 1988 में फिल्म 'बीवी हो तो ऐसी' से की थी। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई थी। साल 1989 में सलमान की किस्मत चमकी और उन्हें फिल्म 'मैंने प्यार किया' मिली। इस फिल्म से सलमान का करियर चल निकला और आज वो बॉलीवुड के सबसे कामयाब एक्टर में से एक हैं। हाल में सलमान ने IIFA की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि सफलता के साथ उन्हें किस तरह से लोगों का सपोर्ट मिला।

बॉलीवुड में 30 साल पूरे होने पर पहली बार बोले सलमान खान, कहा- सल्लू से भाईजान बनने में...

विज्ञापन
Bhupen Hazarika Birthday Asha Bhosle Birthday and salman khan statement entertainment news
veena malik - फोटो : Social Media

चंद्रयान 2 का विक्रम लैंडर चांद की सतह पर लैंडिंग से भले ही चूक गया हो, लेकिन इसरो के हौसले बुलंद हैं। इसरो प्रमुख के सिवन ने चंद्रयान 2 मिशन को 95 फीसदी सफल बताया है। के सिवन ने कहा कि विक्रम लैंडर से संपर्क की कोशिश जारी है। इसरो के इस प्रयास की तारीफ पूरी दुनिया में हो रही है। लेकिन भारत की ये उपलब्धि पाकिस्तानी एक्ट्रेस वीना मलिक से देखी नहीं जा रही। बदजुबानी के लिए मशहूर वीना ने एक बार फिर जहर उगलने की कोशिश की लेकिन उन्हें भारतीय ने सबक सिखा दिया।

चंद्रयान-2 के पीछे वीना मलिक ने बताया ISI का हाथ, भारतीय बोला- इसके लिए अक्ल और औकात चाहिए

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed