{"_id":"5d744cd88ebc3e015f565ddf","slug":"priyanka-chopra-says-i-want-to-have-a-baby-and-buy-home-in-los-angeles","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मां बनने की चाहत पर पहली बार प्रियंका चोपड़ा ने किया खुलासा, कहा- बेबी होना इस वक्त...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मां बनने की चाहत पर पहली बार प्रियंका चोपड़ा ने किया खुलासा, कहा- बेबी होना इस वक्त...
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Sun, 08 Sep 2019 11:42 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
priyanka chopra
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस के बीच खूबसूरत रिश्ता है। जब भी ये कपल आंखों के सामने आता है, लोगों की नजरें ठहर जाती हैं। ये जोड़ा अक्सर रोमांटिक अंदाज में स्पॉट किया जाता है। 1 दिसंबर 2018 को इस जोड़े ने लंबे समय तक एक-दूसरे डेट करने के बाद शादी रचाई। तब से लोगों के बीच इस बात की उत्सुकता है कि प्रियंका कब मां बनेगी। अब पहली बार प्रियंका ने अपनी उस चाहत के बारे में बताया है जिसका फैन बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
2 of 6
Priyanka Chopra, Nick Jonas
- फोटो : social media
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान प्रियंका ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई खुलासे किए। प्रियंका ने बताया कि अब वो मां बनना चाहती हैं। इसके अलावा प्रियंका ने कहा कि वो लॉस एंजेलिस में निक और खुद के लिए एक अच्छा घर खरीदना चाहती हैं।
3 of 6
priyanka chopra
- फोटो : instagram
Vogue India को दिए इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा ने कहा, 'मैं लॉस एंजेलिस को लंबे वक्त के लिए एक ऑप्शन देख रही हूं। फिलहाल मेरा मुंबई और न्यूयॉर्क में घर है। मैं घर में पूल और बैकयार्ड बनाना चाहती हूं जिससे मुझे मुंबई की भी याद ताजा रहे।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
priyanka chopra
- फोटो : instagram
प्रियंका ने आगे कहा, 'मैं वहां खुश रहती हूं, जहां मेरे आस-पास वो लोग मौजूद होते हैं, जिन्हें मैं प्यार करती हूं और मेरे लिए वहीं मेरा घर होता है। अपने लिए घर खरीदना और अपना बेबी होना इस वक्त मेरी टॉप लिस्ट में है।'
प्रियंका ने बताया कि वो निक के साथ गाने की कोशिश नहीं करती हैं। प्रियंका ने कहा, 'हम घर में साथ-साथ गुनगुनाते हैं। जब मैं तैयार हो रही होती हूं तो वे अक्सर पियानो बजाते हुए मेरा इंतजार करते हैं। लेकिन मैं उनके साथ गाने की कोशिश कभी नहीं कर सकती। वे बेहतरीन संगीतकार हैं।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।