{"_id":"5d7442ef8ebc3e01702d024f","slug":"punjabi-actor-satish-kaul-birthday-special-and-his-life-story","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अमिताभ-दिलीप के साथ काम कर चुका एक्टर दाने-दाने को हुआ मोहताज, हालत देख आ जाएगा रोना","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अमिताभ-दिलीप के साथ काम कर चुका एक्टर दाने-दाने को हुआ मोहताज, हालत देख आ जाएगा रोना
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Sun, 08 Sep 2019 11:41 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Satish Kaul
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड की दुनिया कब किसको आसमान पर पहुंचा दे और कब किसको लाकर जमीन पर पटक दे, कुछ कहा नहीं जा सकता। अमिताभ बच्चन, दिलीप कुमार से लेकर शाहरुख खान और गोविंदा तक के साथ काम कर चुके बॉलीवुड, टेलीविजन और पंजाबी सिनेमा के कलाकार सतीश कौल की कहानी भी ऐसी ही है। यह कहानी किसी को भी रुला देगी। 8 सितंबर 1954 को कश्मीर में जन्मे सतीश कौल का आज जन्मदिन है।
2 of 5
bollywood flashback satish kaul
सतीश कौल आज अपनी जिंदगी बेहद तंगी में गुजार रहे हैं। सतीश कभी हिंदी और पंजाबी फिल्मों में जाना-पहचाना नाम हुआ करते थे। 1974 से 1998 तक 300 से ज्यादा फिल्मों में काम करने वाले सतीश को उस जमाने में बिना मांगे काम मिलता था, आज खुशामद करने से भी कोई नहीं लेता। दरअसल सतीश के पास जो जमा-पूंजी थी वो एक बिजनेस में डूब गई। इसके बाद उनकी हालत कुछ ऐसी बिगड़ी कि अस्पताल में भर्ती कराया गया।
3 of 5
satish kaul
- फोटो : Social Media
अस्पताल में भर्ती सतीश के पास इलाज के भी पैसे नहीं थे, बात मीडिया में आई तो फिल्म इंडस्ट्री के कुछ लोगों ने उनको मदद की। अपनी मुफलिसी पर सतीश ने बताया था, 'मैंने एक्टिंग स्कूल खोला था, लेकिन स्कूल नहीं चला और मेरे 22 लाख रुपए डूब गए। पटियाला यूनिवर्सिटी और एसपी अग्रवाल से हर महीने मदद मिलती थी, लेकिन कुछ महीनों से वो मदद भी बंद है, अब जो लोग मिलने आते हैं, उनके दिए पैसे से गुजारा कर रहा हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
satish kaul
- फोटो : Social Media
सतीश कौल बहुत ही खराब आर्थिक हालात से गुजरे, चोट लगने के बाद से उन्हें ज्यादा तकलीफ है। जब ये बात पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को पता चली तो उन्होंने सतीश कौल के लिए मदद भेजी। उनके साथ-साथ कुछ बॉलीवुड स्टार्स भी उनकी मदद के लिए आगे आए।
विज्ञापन
5 of 5
satish kaul
- फोटो : Social Media
आपको बता दें कि 65 साल के सतीश कौल ने कर्मा, आंटी नंबर वन, याराना और ऐलान जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है, लेकिन सतीश आज सिर्फ इतना कहकर चुप हो जाते हैं, 'बढ़ती उम्र और बीमारियों से खस्ताहाल हूं। आर्थिक तंगी से गुजर रहा हूं।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।