फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काम ना मिलने पर पाई-पाई को मोहताज हुए ये 5 एक्टर, कोई बना गार्ड तो किसी ने बेचा बंगला

Sun, 08 Sep 2019 11:39 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sun, 08 Sep 2019 11:39 AM IST
विज्ञापन
Bollywood News: satish kaul to mahesh anand these Bollywood Actor Face Worst Financial Condition
Actors - फोटो : Social Media

बॉलीवुड में कब किसका वक्त पलट जाए कहा नहीं जा सकता। यहां बड़े-बड़े राजा भी कंगाल हो जाते हैं और रंक रातों-रातों शहंशाह बन जाते हैं, लेकिन कभी-कभी एक्टर्स ऐसी हालत में पाए जाते हैं कि उन्हें देखकर यकीन करना भी मुश्किल होता है। आज हम आपको ऐसे ही कुछ नामी एक्टर्स के बारे में बताएंगे जिन्होंने एक वक्त में फिल्म इंडस्ट्री पर राज किया लेकिन फिर उनकी हालत ऐसी हुई कि लोग उन्हें पहचान न सके।

Bollywood News: satish kaul to mahesh anand these Bollywood Actor Face Worst Financial Condition
bollywood flashback satish kaul

अमिताभ बच्चन और दिलीप कुमार के साथ काम कर चुके एक्टर सतीश कौल बेहद आर्थिक तंगी के बीच दिन गुजारे। 8 सितंबर 1954 को कश्मीर में जन्मे सतीश कौल का आज जन्मदिन भी है। जनवरी 2019 में उनके बारे में खबर छपने पर पंजाब सरकार ने पांच लाख रुपये की मदद भेजी थी। दरअसल सतीश के पास जो जमा-पूंजी थी वो एक बिजनेस में डूब गई। इसके बाद उनकी हालत कुछ महीने पहले ऐसी बिगड़ी कि अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में भर्ती सतीश के पास इलाज के भी पैसे नहीं थे, बात मीडिया में आई तो फिल्म इंडस्ट्री के कुछ लोगों ने उनको मदद की।

Bollywood News: satish kaul to mahesh anand these Bollywood Actor Face Worst Financial Condition
Pooja Dadwal

सलमान खान के साथ काम कर चुकीं एक्ट्रेस पूजा डडवाल की आर्थिक हालत इतनी खराब हो गई कि वह अपना इलाज तक नहीं करा पा रही थीं। एक्ट्रेस ने बताया कि मदद के लिए उन्होंने सलमान खान से संपर्क करने की कोशिश की थी लेकिन बात नहीं हो पाई। बाद में जब सलमान को ये बात पता चली तो मदद के लिए आगे आए। काफी अरसे से टीबी और फेफड़ों से संबंधित बीमारी से जूझ रहीं पूजा डडवाल अब ठीक हो गई हैं। बता दें पूजा ने 1995 में फिल्म वीरगति से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में उनके साथ सलमान खान थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood News: satish kaul to mahesh anand these Bollywood Actor Face Worst Financial Condition
savi sidhu

सवी सिद्धू ने अपने करियर की शुरुआत अनुराग कश्यप के साथ फिल्म पांच से की हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिलीज नहीं हो सकी। इसके बाद उन्होंने अनुराग की ही फिल्म गुलाल और ब्लैक फ्राइडे, अक्षय कुमार के साथ पटियाला हाउस में काम किया। सवी के पास काम की कमी नहीं रही, उन्होंने यशराज बैनर और सुभाष घई की फिल्मों में किरदार निभाए लेकिन फिर उनकी जिंदगी में ऐसा दौर आया जब उन्हें इंडस्ट्री छोड़नी पड़ी। और बाद में अपने घर का खर्च चलाने के लिए गार्ड की नौकरी करनी पड़ी।

विज्ञापन
Bollywood News: satish kaul to mahesh anand these Bollywood Actor Face Worst Financial Condition
Rajendra Kumar - फोटो : Social Media

साल 1963 से 1966 के दौरान राजेंद्र कुमार की सभी फिल्में सुपरहिट हुईं। कहा जाता है कि उस वक्त हर सिनेमाघर में राजेन्द्र कुमार की ही फिल्म लगी थी और सभी फिल्मों ने सिल्वर जुबली मनाई। जिस वजह से लोग राजेन्द्र कुमार को 'जुबली कुमार' कहकर बुलाने लगे। एक वक्त ऐसा आ गया था जब राजेन्द्र कुमार की आर्थिक स्थिति काफी खराब हो गई थी। यहां तक कि उन्होंने अपना बंगला राजेश खन्ना तक को बेच दिया था। इस बंगले का नाम उस वक्त 'डिंपल' था। लोगों का कहना है कि जिस दिन राजेन्द्र कुमार ने बंगला छोड़ा था वह उस रात फूट-फूटकर रोए थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed