फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड में 30 साल पूरे होने पर पहली बार बोले सलमान खान, कहा- सल्लू से भाईजान बनने में...

Sun, 08 Sep 2019 11:38 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sun, 08 Sep 2019 11:38 AM IST
विज्ञापन
Salman Khan share his experience to completed 30 years in Bollywood
Salman Khan - फोटो : Social Media

सलमान खान ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 30 साल पहले 1988 में फिल्म 'बीवी हो तो ऐसी' से की थी। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई थी। साल 1989 में सलमान की किस्मत चमकी और उन्हें फिल्म 'मैंने प्यार किया' मिली। इस फिल्म से सलमान का करियर चल निकला और आज वो बॉलीवुड के सबसे कामयाब एक्टर में से एक हैं। हाल में सलमान ने IIFA की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि सफलता के साथ उन्हें किस तरह से लोगों का सपोर्ट मिला।

Salman Khan share his experience to completed 30 years in Bollywood
Salman Khan and Katrina Kaif - फोटो : twitter

सलमान खान ने कहा, 'फैंस और मेरे बीच एक खास रिश्ता है। 'मैंने प्यार किया' से लेकर आज तक मेरा उनके साथ एक खास जुड़ाव रहा है। मेरी फिल्में फ्लॉप हों या हिट, वे मेरे साथ हमेशा एक समान रहते हैं।"

Salman Khan share his experience to completed 30 years in Bollywood
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान ने आगे कहा, 'मुझे अब इस इंडस्ट्री में काम करते हुए 30 साल हो गए। पहले वे मुझे सल्लू, सल्ले, सलमान, बंटाई जैसा नाम दिया करते थे और अब भाई या भाईजान कहकर बुलाते हैं। इस सफलता को पाने में लंबा वक्त लगा। मैं अपनी इस ग्रोथ और फैंस से बहुत खुश हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan share his experience to completed 30 years in Bollywood
Salman Khan - फोटो : Social Media

बीते दिनों सलमान खान का 30 साल पुराना वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में सलमान फिल्म मैंने प्यार किया के लिए ऑडिशन देते हुए नजर आ रहे थे। 'लखानी' के विज्ञापन में देखकर सूरज बड़जात्या ने उन्हें स्क्रीन टेस्ट के लिए बुलाया था। 

विज्ञापन
Salman Khan share his experience to completed 30 years in Bollywood
Prabhu Deva and Salman Khan - फोटो : Social Media

बता दें कि सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म दबंग 3 की शूटिंग में व्यस्त हैं। दबंग फ्रेंचाइजी के इस तीसरे अध्याय को और भी दमदार बनाने के लिए सलमान रात दिन एक कर रहे हैं। फिल्म में चुलबुल पांडे के किरदार को निभाने के अलावा इस बार सलमान फिल्म के सह निर्माता भी हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed